Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वरुण की खराब फॉर्म से बुमराह पर अधिक दबाव पड़ेगा: अनिल कुंबले

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह पर दबाव बढ़ सकता है। वरुण का प्रदर्शन टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में शानदार रहा था। हालांकि, सुपर-8 राउंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण लय से भटके हुए नजर आए।

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह पर दबाव बढ़ सकता है। वरुण का प्रदर्शन टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में शानदार रहा था। हालांकि, सुपर-8 राउंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण लय से भटके हुए नजर आए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 64 रन खर्च किए थे। यह टी20 में उनका सबसे महंगा स्पेल भी रहा। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वरुण ने 40 रन दिए थे। यानी पिछले दो मुकाबलों में भारतीय टीम के 'मिस्ट्री स्पिनर' कहे जाने वाले वरुण ने 104 रन देकर महज 2 विकेट निकाले हैं।

कुंबले ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' पर बात करते हुए वरुण की खराब फॉर्म को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हां, यह भारत के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि वरुण टीम के अहम गेंदबाज रहे हैं। वरुण बीच के ओवरों में विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं। जाहिर है कि वरुण की खराब फॉर्म से जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा दबाव पड़ेगा।" कुंबले ने कहा कि वरुण के फॉर्म में ना होने पर विपक्षी टीम को सिर्फ जसप्रीत बुमराह के 4 ओवरों की चिंता रहेगी और यह भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी बात नहीं है।

वरुण के खराब प्रदर्शन ने भारतीय टीम की चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि, बेंच पर कुलदीप यादव के बैठे होने के बावजूद वरुण पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अटूट भरोसा दिखाया है। टी20 क्रिकेट में वरुण के 11 में से 8 सबसे महंगे स्पेल दिसंबर 2025 के बाद आए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर वरुण पर भरोसा दिखाती है या फिर अनुभवी कुलदीप के साथ मैदान पर उतरने का फैसला लेती है।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इसके साथ ही आईसीसी इवेंट्स में अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड साल 2021 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। टी20 विश्व कप 2021 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड का चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News