Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वायरल वीडियो विवाद पर छलका गौतमी पाटिल का दर्द, माधुरी दीक्षित ने किया सपोर्ट


मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' में मराठी नृत्यांगना, कलाकार और सोशल मीडिया आइकन गौतमी पाटिल टीवी पर्सनैलिटी शिव ठाकरे के साथ नजर आएंगी। शो में उन्होंने अपने वायरल वीडियो, पब्लिक की आलोचना और माफी मांगने के बाद उठाए गए कदमों के बारे में बात की।

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' में मराठी नृत्यांगना, कलाकार और सोशल मीडिया आइकन गौतमी पाटिल टीवी पर्सनैलिटी शिव ठाकरे के साथ नजर आएंगी। शो में उन्होंने अपने वायरल वीडियो, पब्लिक की आलोचना और माफी मांगने के बाद उठाए गए कदमों के बारे में बात की।

विवाद को याद करते हुए गौतमी ने कहा कि वह एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं, तभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। गौतमी ने कहा, "शो खत्म करके जब मैं अपने घर जा रही थी, उसी समय मुझे पता चला कि असल में क्या हुआ है। ये जानने के बाद मैंने तुरंत अपना बयान जारी किया और महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगी। जो हुआ वो अनजाने में हुआ था, लेकिन मैंने उसकी जिम्मेदारी ली। उसके बाद मैंने खुद पर काम किया और ये सुनिश्चित किया कि ऐसी गलती दोबारा न हो।"

गौतमी पाटिल का कहना है कि जब आप पर एक लेबल लग जाता है, तो उससे आगे निकलना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, "आज मैं जो अच्छा काम कर रही हूं, उसे दिखाने के बजाय लोग वही पुराने वीडियो शेयर करते रहते हैं। इससे लोगों को लगता है कि मैं अब भी वही कर रही हूं, लेकिन मैं बहुत बदल गई हूं। अगर आपको अभी भी लगता है कि मैं वही गलतियां कर रही हूं, तो किसी भी शो में जाकर मेरा काम देखिए और अगर कुछ गलत लगे तो बोलिए। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मुझे जज करने से पहले लोग मेरा आज का काम देखें।"

उन्होंने अपने शोज में आने वाली ऑडियंस के बारे में भी बात की। गौतमी पाटिल ने बताया कि पहले उनके शोज में ज्यादातर पुरुष दर्शक आते थे, लेकिन अब महिलाओं की संख्या भी काफी बढ़ गई है। उनकी पूरी बात सुनने के बाद माधुरी ने कहा, "जब तुम अपनी गलती मान चुकी हो और उसे सुधारने के लिए कदम उठा चुकी हो तो फिर कहने को क्या बचा है? तुम्हारे खिलाफ कुछ भी रखने को नहीं बचता।"

ये विवाद 2022 का है, जब गौतमी के कुछ डांस परफॉर्मेंस की अश्लील इशारों और स्टेप्स को लेकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ता देख उन्होंने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-10-24 15:40:11

Share:

Leave A Reviews

Related News