Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वी-मार्ट रिटेल का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 16 करोड़ रुपए हुआ


मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा बढ़कर 16 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि (वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही) में कंपनी को 8.87 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा बढ़कर 16 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि (वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही) में कंपनी को 8.87 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

घाटे में बढ़ोतरी के बावजूद, वैल्यू फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी ने तिमाही के दौरान राजस्व में अच्छी वृद्धि दर्ज की।

कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल जानकारी के अनुसार, परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 18.1 प्रतिशत बढ़कर 953 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 807 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने परिचालन प्रदर्शन में भी सुधार दर्ज किया। ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (ईबीआईटीडीए) एक साल पहले के 71.6 करोड़ रुपए से 20.3 प्रतिशत बढ़कर 86.1 करोड़ रुपए हो गई।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8.9 प्रतिशत के मुकाबले ईबीआईटीडीए मार्जिन मामूली सुधार के साथ 9 प्रतिशत रहा।

अन्य आय सहित तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 955.67 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 17.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कुल आय सालाना आधार पर 20.52 प्रतिशत बढ़कर 2,047.13 करोड़ रुपए हो गई।

रिपोर्टिंग तिमाही के दौरान कंपनी के रिटेल ट्रेड कारोबार से 94.71 करोड़ रुपए की आय हुई, जबकि उसके डिजिटल मार्केटप्लेस सेगमेंट ने 142.8 करोड़ रुपए का योगदान दिया।

इसके अलावा, वी-मार्ट के निदेशक मंडल ने 3 नवंबर, 2026 से वरिन अग्रवाल को मर्चेंडाइजिंग प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति के बाद अग्रवाल को कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल के रूप में भी नामित किया जाएगा।

यह निर्णय नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर लिया गया।

वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड के शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से 0.40 रुपए या 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 737.40 रुपए पर बंद हुए।

--आईएएनएस

एबीएस

Date & Time : 2026-11-03 20:40:04

Share:

Leave A Reviews

Related News