Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली में आदिवासी युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, सिक्योरिटी इंचार्ज पर मामला दर्ज


सिंगरौली: मध्य प्रदेश के Singrauli district स्थित Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के निगाही कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) क्षेत्र से एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। इस संबंध में नवानगर थाना में सिक्योरिटी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने पीड़ित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिक्योरिटी इंचार्ज कथित तौर पर हॉकी स्टिक से बैग समुदाय के युवक अन्ने लाल बैग की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना निगाही सीएचपी क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि वीडियो लगभग दो महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में सामने आने के बाद इसने तूल पकड़ लिया है।

नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित द्वारा पहले शिकायत की जाती तो तत्काल कार्रवाई की जा सकती थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय अन्ने लाल बैग कथित रूप से शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ सीएचपी क्षेत्र से लोहे का सामान उठा रहा था। सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर वह नहीं माना, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई उसकी पत्नी के सामने ही की गई।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। विशेष रूप से आदिवासी समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News