Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देश में यात्रा करें, ईंधन बचाएं: जयवीर सिंह


मैनपुरी, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील, नीट विवाद और विपक्ष की टिप्पणियों सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की नीतियों और निर्णयों का बचाव किया है।

मैनपुरी, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील, नीट विवाद और विपक्ष की टिप्पणियों सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की नीतियों और निर्णयों का बचाव किया है।

जयवीर सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रहित के लिए देशवासियों से सहयोग की अपील की है। पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने में हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। इसी तरह विदेश यात्रा के दौरान भी डॉलर खर्च होता है। वैश्विक स्थिति के कारण हमारी विदेशी पूंजी प्रभावित हो रही है, इसलिए भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है कि सोना खरीदना कम करें, पेट्रोल-डीजल और गैस कम खर्च करें और विदेश की जगह अपने देश में यात्रा करें। इससे विदेशी मुद्रा पर दबाव कम होगा। प्रधानमंत्री की अपील पर सुप्रीम कोर्ट के जज से लेकर मंत्री और अन्य लोगों ने डीजल-पेट्रोल की बचत के लिए अपनी कारों का कम इस्तेमाल किया है।"

राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनके काफिले में कम गाड़ियां करने पर चिंता जताई है। इस पर जयवीर सिंह ने कहा, "मुझे लगता है, उन्हें जानकारी नहीं है। किसी की सुरक्षा से छेड़छाड़ नहीं की गई है। सिर्फ अनुरोध किया गया है कि वे अपने काफिले की गाड़ियों को कम करें। प्रधानमंत्री से बड़ी सुरक्षा थी क्या उनकी? प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के काफिलों की गाड़ियां उनकी इच्छा से कम की गई हैं।"

नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर मंत्री ने कहा, "पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बच्चों के भविष्य की चिंता हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो रही है। नीट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है और फीस वापस करते हुए नजदीक में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। सरकार अपने संसाधनों से परीक्षा कराएगी और बच्चों से फीस भी नहीं लेगी। पेपर लीक मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सीबीआई तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी कर रही है। इस बार सरकार ने इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है।"

--आईएएनएस

ओपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News