Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विधानसभा से नदारद रहने वाले तेजस्वी जनता का भरोसा खो चुके हैं: चिराग पासवान

पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता विधानसभा के भीतर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाता, उस पर जनता भरोसा क्यों करेगी।

चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में जनता ने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, लेकिन उनकी सबसे अहम भूमिका विधानसभा के भीतर होती है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव कई बार सदन से नदारद रहते हैं। इस बार का पूरा सत्र भी बेकार चला गया, लेकिन उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करेगा तो जनता का विश्वास भी उससे उठ जाएगा। यही वजह है कि उनकी पार्टी की स्थिति आज इस मुकाम पर पहुंच गई है।

केंद्रीय मंत्री ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जिन्हें एनडीए के सभी घटक दलों का पूरा समर्थन प्राप्त है, भारी मतों से विजयी होंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं और जमीनी स्तर पर प्रचार में जुटे लोगों से लगातार जो फीडबैक मिल रहा है, उससे यह पूरी तरह स्पष्ट है कि एनडीए प्रत्याशी की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है। अब केवल यह देखना बाकी है कि जीत का अंतर कितना बड़ा होगा।

तेजस्वी यादव के चुनावी दावों पर कटाक्ष करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह अब दिन में भी सपने देखने लगे हैं। उन्हें पहले अपनी पार्टी के प्रदर्शन और अपनी राजनीतिक उपस्थिति का आकलन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और एनडीए की नीतियों के पक्ष में मतदान करेगी तथा एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच

Share:

Leave A Reviews

Related News