Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विजय और संगीता के बीच तलाक की याचिका वापस, फैमिली कोर्ट ने बंद किया मामला


चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया।

चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, विजय और संगीता पिछले कुछ समय से निजी कारणों के चलते अलग-अलग रह रहे थे। इसके बाद दिसंबर में संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक लेने से जुड़ी याचिका दाखिल की थी।

मामले की सुनवाई इससे पहले तीन बार हो चुकी थी। विजय और संगीता की सुरक्षा और उनके हाई-प्रोफाइल होने को देखते हुए अदालत ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी थी। अदालत ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी थी।

शुक्रवार को जब मामला फिर से सुनवाई के लिए आया तो विजय की ओर से पेश वकील ने अदालत से सुनवाई आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। वकील ने बताया कि विजय तमिलनाडु विधानसभा के चल रहे सत्र में व्यस्त हैं, इसलिए उन्हें कुछ समय की जरूरत है। हालांकि, संगीता की कानूनी टीम ने तय तारीख पर ही सुनवाई जारी रखने की मांग की।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले को दोपहर बाद की सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद दोपहर की कार्यवाही में संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फैमिली कोर्ट की न्यायाधीश सुजाता के सामने पेश हुईं। उन्होंने अदालत के सामने अपनी बात रखी और करीब 15 मिनट से अधिक समय तक अपना पक्ष बताया।

संगीता का बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने उनकी तलाक याचिका वापस लेने की मांग स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही विजय के खिलाफ शुरू की गई यह कानूनी कार्यवाही समाप्त हो गई।

अदालत के सूत्रों के मुताबिक, संगीता के याचिका वापस लेने के बाद मामले को बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक विजय या संगीता की ओर से याचिकाएं वापस लेने के पीछे की वजहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विजय और संगीता का रिश्ता करीब तीन दशक पुराना है। दोनों ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। यह विवाह अंतरधार्मिक था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। उनका बेटा 26 अगस्त 2000 को पैदा हुआ था, जबकि बेटी का जन्म साल 2005 में हुआ।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News