चेन्नई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर, कंपोजर, एडिटर और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अगली इमोशनल और कंटेंट-बेस्ड फिल्म 'अप्पा कुट्टी' दीपावली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को यह घोषणा की। मु. मारन द्वारा निर्देशित फिल्म पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।
![]()
चेन्नई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर, कंपोजर, एडिटर और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अगली इमोशनल और कंटेंट-बेस्ड फिल्म 'अप्पा कुट्टी' दीपावली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को यह घोषणा की। मु. मारन द्वारा निर्देशित फिल्म पहले 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।
रिलीज की तारीख का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर विजय एंटनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दीपावली पक्की हो गई है। 'अप्पा कुट्टी' 6 नवंबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ रही है।
फिल्म की टीम से जुड़े सूत्रों ने पहले आईएएनएस को बताया था कि यह फिल्म एक एक्शन-फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें इमोशन्स, रिश्तों और जबरदस्त पलों का बेहतरीन तालमेल होगा और साथ ही पिता और बेटी के गहरे रिश्ते को दिखाया जाएगा।
विजय एंटनी ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था, तब उन्होंने कहा था कि एक जख्मी चेहरा, एक सुरक्षित कंधा, कभी-कभी प्यार ऐसा ही दिखता है। पेश है 'अप्पा कुट्टी' का पहला लुक।
सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर मु. मारन ने 'अप्पा कुट्टी' को एक जबरदस्त एंटरटेनर के तौर पर बनाया है। इसमें एक्शन, इमोशन्स, पारिवारिक भावनाएं और दमदार ड्रामैटिक पल हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छुएगी और साथ ही पूरी कहानी में रोमांचक और दिलचस्प सिनेमैटिक पल भी दिखाएगी।
मेकर्स शुरू में इस फिल्म को इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे थे। हालांकि उन्होंने पहले रिलीज की तारीख बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी। अब उन्होंने फिल्म को 6 नवंबर को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है।
विजय एंटनी के अलावा फिल्म में प्रीति असरानी, लिथान्या, बागावती पेरुमल (बक्स), हरिप्रिया इसाई, अरुवी मधन, चित्रा लक्ष्मणन, श्रीजा रवि, वेट्टई मुथुकुमार, जेन्सन दिवाकर, मुरुगनाथम, मुन्नर रमेश, लिसी एंटनी, कुमार नटराजन, विजयन, प्रवीणा, हरिता और हरिप्रिया सहित कई मजबूत कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म के लिए संगीत अभिनेता विजय एंटनी ने दिया है, जिन्होंने फिल्म के संपादन का काम भी अपने ऊपर लिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी राजीव राजेंद्रन की है, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन ए. राजा का है।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी
Leave A Reviews