Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विजय के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी, कमल हासन से लेकर राघव लॉरेंस तक ने दी बधाई


चेन्नई, 22 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस कड़ी में निर्माता और सांसद कमल हासन, अभिनेता राघव लारेंस, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाइयां दी।

चेन्नई, 22 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस कड़ी में निर्माता और सांसद कमल हासन, अभिनेता राघव लारेंस, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाइयां दी।

कमल हासन ने विजय को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स टाइमलाइन पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ''माननीय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, तमिलगा वेत्री कजगम के प्रमुख और मेरे प्यारे छोटे भाई विजय को जन्मदिन की मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने करोड़ों दिलों का प्यार जीता है।''

अभिनेता और निर्माता राघव लॉरेंस ने भी विजय के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट किया और लिखा, ''हर साल मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन इस बार यह अवसर और भी खास है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई।''

विजय के जन्मदिन के अवसर पर केवल कमल हासन और राघव लॉरेंस ही नहीं, बल्कि फिल्म उद्योग की कई अन्य हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेता शांतनु, अभिनेत्री खुशबू सुंदर समेत कई कलाकारों और फिल्म वितरण से जुड़ी कंपनियों ने भी पोस्ट किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और लंबे जीवन की कामना की।

राजनीतिक जगत से भी विजय को शुभकामनाएं मिलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।''

बता दें कि विजय दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखते है। उन्होंने 'खुशी', 'थिरुमलाई', 'घिल्ली', 'पोक्किरी' और 'सरकार' जैसी कई शानदार फिल्में दी।

साल 2024 में विजय ने 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) पार्टी बनाई, जिसने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की।

बहुमत के आंकड़े से कम सीटें आने पर टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया। इसके बाद जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News