नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस) विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘सबसे बड़ी नवाचार समाधान प्रतियोगिता’ के रूप में दर्ज किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 2,87,967 परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। अब 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे 10 टीमों और नवाचारी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
![]()
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस) विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘सबसे बड़ी नवाचार समाधान प्रतियोगिता’ के रूप में दर्ज किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 2,87,967 परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। अब 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे 10 टीमों और नवाचारी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
इस प्रदर्शन के जरिए भारत के छात्रों ने नवाचार के क्षेत्र में एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से इस पहल का आयोजन किया था। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक जिज्ञासा, उद्यमिता और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना है।
आत्मनिर्भर भारत से समृद्ध भारत तक, चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित पहल विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 की परिकल्पना चार प्रमुख स्तंभों पर थी। इनमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और समृद्ध भारत शामिल थे। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक समाधान और उपयोगी नमूनों में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में विचार और प्रारूप, दोनों श्रेणियों में देशभर से 2,87,967 परियोजनाएं प्राप्त हुईं।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कक्षा में पढ़ने तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए तैयार करना है। इसके माध्यम से युवा अपने नए विचारों को उपयोगी आविष्कारों, पेटेंट और भविष्य के उद्यमों में बदलने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। 28 अक्टूबर को होने वाले समारोह में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही, उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षक शिक्षा संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
कार्यक्रम में 6.0 के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसके संग्रह से जुड़ी पहल शामिल हैं। समारोह में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के भी शामिल होने की संभावना है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार, अतिरिक्त सचिव धीरज साहू, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. टी. जी. सीताराम सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों के प्रतिनिधि तथा सहयोगी संस्थानों के प्रमुख भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 की यह उपलब्धि देश में स्कूली स्तर पर नवाचार को मिल रही गति को दर्शाती है। इतनी बड़ी संख्या में परियोजनाओं का सामने आना बताता है कि विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने और समस्याओं के समाधान खोजने के अवसर मिल रहे हैं। यह पहल युवा प्रतिभाओं को भविष्य के नवप्रवर्तक और उद्यमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
--आईएएनएस
जीसीबी/पीएम
Leave A Reviews