Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए उद्योग, कृषि और तकनीक का तालमेल जरूरी : डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन


मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में विकसित भारत 2047 के रोडमैप को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन विजय कलंत्री ने कहा कि पीएम ने ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी उन्नयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी और गति शक्ति मॉडल जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में विकसित भारत 2047 के रोडमैप को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन विजय कलंत्री ने कहा कि पीएम ने ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी उन्नयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी और गति शक्ति मॉडल जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।

विजय कलंत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य की दिशा स्पष्ट करते हुए देश को पीछे मुड़कर देखने के बजाय आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर और तकनीकी क्षमता लगातार बढ़ रही है और इसका लाभ उद्योग, एमएसएमई, कृषि तथा एग्रो-फूड सेक्टर को साथ लेकर आगे बढ़ने में होना चाहिए।

डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन विजय कलंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच पेट्रोल, डीजल और यूरिया की उपलब्धता को लेकर जताई गई। आशंकाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रही और उद्योग ने भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम जारी रखा।

ग्रीन एनर्जी को विकसित भारत की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए विजय कलंत्री ने सोलर ऊर्जा के विस्तार पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में घरों में सौर ऊर्जा पहुंचाने और किसानों सहित आम लोगों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख हुआ है। सरकार का लक्ष्य सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की क्षमता को और तेजी से बढ़ाना है।

इसके साथ ही डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन ने तकनीक के क्षेत्र में एआई को भविष्य की अर्थव्यवस्था का अहम आधार बताया गया। उन्होंने साइबर सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन के साथ भारत को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे रखने पर जोर दिया। साथ ही विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए उद्योग, एमएसएमई, कृषि और तकनीक सभी क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी होगा।

भारत के दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ने का दावा करते हुए डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन ने कहा कि देश आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है। 2047 तक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकार ने विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता को केंद्र में रखने का संकेत दिया है।

-- आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News