Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विंबलडन: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट के प्रमुख इवेंट और उनकी खासियतें


नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। 'विंबलडन', टेनिस के खेल की दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट। विंबलडन की शुरुआत 1877 में हुई थी। घास पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि विंबलडन में कितनी तरह के इवेंट खेले जाते हैं।

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। 'विंबलडन', टेनिस के खेल की दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट। विंबलडन की शुरुआत 1877 में हुई थी। घास पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि विंबलडन में कितनी तरह के इवेंट खेले जाते हैं।

पुरुष एकल: पुरुष एकल प्रतियोगिता टूर्नामेंट का सबसे चर्चित इवेंट माना जाता है। इसमें दुनिया के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी भाग लेते हैं और पांच सेट के मुकाबले खेले जाते हैं। यह विंबलडन का सबसे प्रतिष्ठित खिताब माना जाता है। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच अधिकतम पांच सेट तक मुकाबले चलते हैं। विजेता को प्रतिष्ठित सिल्वर गिल्ट दिया जाता है।

महिला एकल: पुरुषों के बाद विंबलडन में महिला एकल इवेंट को खास अहमियत दी जाती है। इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी भाग लेती हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच अधिकतम तीन सेट तक मुकाबला चलता है, जिसकी मदद से विजेता का फैसला होता है। महिला एकल का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी को 'वीनस रोज वाटर डिश नामक एक खूबसूरत सिल्वर ट्रॉफी दी जाती है।

पुरुष युगल: इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एकल के बाद युगल मुकाबलों के इवेंट खेले जाते हैं। पुरुष युगल में दो खिलाड़ी मिलाकर एक टीम बनाते हैं, और एक मैच में कुल 4 खिलाड़ी शामिल होते हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच तालमेल, रणनीति, और नेट पर खेल की अहम भूमिका होती है। इस इवेंट में मैच के विजेता का फैसला अधिकतम तीन सेट के खेल से होता है।

महिला युगल: पुरुष की तरह ही विंबलडन में महिला युगल का भी इवेंट खेला जाता है। इसमें दो महिला खिलाड़ी मिलकर एक टीम बनाती हैं, और एक मैच में कुल 4 महिला खिलाड़ी शामिल होती हैं। पुरुषों की तरह ही इन मुकाबलों का फैसला तीन सेट के खेल के बाद होता है।

मिश्रित युगल: मिश्रित युगल विंबलडन की एक खास इवेंट है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी की जोड़ी खेलती है। यह इवेंट दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है, क्योंकि इसमें अलग तरह की रणनीति और रोमांच देखने को मिलता है। इस मुकाबले का फैसला भी तीन कड़े सेट के बाद होता है।

जूनियर स्तर पर इवेंट: इन पांच मुख्य इवेंट्स के अलावा विंबलडन में जूनियर प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं। इनमें पुरुष और महिला के एकल तथा युगल मुकाबले शामिल होते हैं। ये युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।

व्हीलचेयर इवेंट: व्हीलचेयर टेनिस इवेंट्स भी विंबलडन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनमें पुरुष, महिला और क्वाड श्रेणी के खिलाड़ी भाग लेते हैं। यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाती है। यह इवेंट दिव्यांग खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अपनी पहचान देने का मौका देता है।

विंबलडन में इनविटेशनल और लेजेंड्स मुकाबले भी खेले जाते हैं, जिनमें पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस इवेंट के जरिए फैंस को अपने चहिते खिलाड़ियों को दोबारा से कोर्ट पर खेलते देखने का मौका मिलता है। यही वजह है कि ये मैच दर्शकों के लिए मनोरंजन और पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर होते हैं।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News