लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियाटेक ने गुरुवार को ऑल-इंग्लैंड क्लब में 2021 की रनर-अप कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ 6-1, 6-3 से शिकस्त जीत दर्ज करते हुए विंबलडन के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
![]()
लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियाटेक ने गुरुवार को ऑल-इंग्लैंड क्लब में 2021 की रनर-अप कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ 6-1, 6-3 से शिकस्त जीत दर्ज करते हुए विंबलडन के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
लंदन के ऑल-इंग्लैंड क्लब में गुरुवार का स्कोर पिछले राउंड की तुलना में ज्यादा मजबूत लग रहा था, लेकिन यह मौजूदा चैंपियन के लिए मंगलवार को टेलर टाउनसेंड के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले में आई मुश्किलों से स्पष्ट सुधार था।
गुरुवार को पोलैंड की पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी सेट जीतने का मौका नहीं दिया। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि मैच से पहले कैरोलिना प्लिस्कोवा के लंबे अनुभव और ग्रास कोर्ट पर उनकी मजबूत खेल शैली से जिस खतरे की आशंका जताई जा रही थी, वह केवल कुछ समय के लिए ही देखने को मिला।
स्वियाटेक के लिए यह बड़ी राहत की बात थी क्योंकि उन्होंने प्लिस्कोवा के हर सर्विस गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। फिर भी, पोलिश खिलाड़ी ने इस मैच में 18 अनफोर्स्ड एरर किए, कभी-कभी तो लगातार कई गलतियां कीं। आगामी राउंड में अगर ऐसा ही होता रहा तो यह बड़ी मुसीबत बन सकता है, क्योंकि आगे के राउंड में विरोधी खिलाड़ी ज्यादा मजबूत होंगे।
जीत के बाद सेंटर कोर्ट पर स्वाटेक ने कहा, "आज मैं ज्यादा स्थिर महसूस कर रही हूं, और यह अच्छी बात है। पहला राउंड वाकई बहुत भावुक था, लेकिन आज का दिन किसी आम काम के दिन जैसा लगा। मुझे तैयार रहने, तेज रहने और सही फैसले लेने की जरूरत थी। जब आप इस तरह सोच पाते हैं तो हमेशा बेहतर होता है। मैं लगातार अच्छा खेल रही थी और मेरा फोकस भी अच्छा था। मुझे बस इतना भरोसा था कि मैं कोर्ट पर सबसे मजबूत खिलाड़ी बन सकती हूं। मैं हमेशा अपनी सबसे अच्छी खिलाड़ी बनने की कोशिश करती हूं।"
प्लिस्कोवा को निश्चित रूप से इस बात का निराशा होगी कि वह ज्यादा असर नहीं डाल पाईं, लेकिन यहां दोबारा खेलना ही 34 वर्षीय खिलाड़ी के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। लगभग दो साल पहले, उनके बाएं टखने के सभी लिगामेंट्स और दोनों टेंडन फट गए थे। शुरुआती सर्जरी के बाद, संक्रमण इतना गंभीर हो गया कि उन्हें दोबारा सर्जरी करवानी पड़ी।
इस वजह से कुछ समय तक न केवल टेनिस खेलना, बल्कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। इस साल 1,054वीं रैंकिंग से शुरुआत करने के बाद, वह तेजी से 73वें स्थान पर पहुंच गई हैं और चैंपियनशिप के बाद नई रैंकिंग जारी होने पर वह लगभग 10 स्थान और ऊपर होंगी।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews