Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विमेंस एशिया कप: मंधाना के पास 'गोल्डन चांस', टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'नंबर-1' बनने से सिर्फ इतने रन दूर


नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

स्मृति मंधाना फिलहाल 174 टी20 मुकाबलों में 30.65 की औसत के साथ 4,690 रन बना चुकी हैं, जिसमें 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान मंधाना के बल्ले से 634 चौके और 95 छक्के निकले हैं।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम पर है, जिन्होंने 186 मुकाबलों में 28.83 की औसत के साथ 4,758 रन जुटाए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 205 मुकाबलों में 4,249 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू 168 मुकाबलों में 4,095 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं।

स्मृति मंधाना विमेंस एशिया कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 3 मुकाबलों में 50.67 की औसत के साथ 152 रन जुटाए हैं। मंधाना इस संस्करण में शतक लगाने वाली इकलौती बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने हांगकांग, चीन के खिलाफ 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन की पारी खेली थी।

एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच भारत के पक्ष में रहे, जबकि बांग्लादेश ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर 2023 से अब तक सभी 8 टी20 मैच अपने नाम किए हैं। पिछले 10 मुकाबलों में बांग्लादेशी टीम को सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई है।

भारत का मकसद रिकॉर्ड आठवां खिताब अपने नाम करना होगा। 'विमेन इन ब्लू' ने चार बार वनडे फॉर्मेट और तीन बार टी20 फॉर्मेट में यह ट्रॉफी जीती है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-09 17:20:11

Share:

Leave A Reviews

Related News