Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: 1 कैच और 2 स्टंपिंग, ऋचा घोष ने जीता 'इम्पैक्ट फील्डर' अवॉर्ड


लीड्स, 18 जून (आईएएनएस)। भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को 'इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द मैच' चुना गया।

लीड्स, 18 जून (आईएएनएस)। भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को 'इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द मैच' चुना गया।

बतौर बल्लेबाज 8 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 20 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद ऋचा घोष ने फील्डर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बैबेट डी लीडे और सिल्वर सीगर्स को स्टंप आउट किया, जबकि मिर्थे वैन डेन राड का कैच लपका।

गुरुवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, भारत के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने टीम की सामूहिक कोशिशों की तारीफ करते हुए ऋचा के शानदार ग्लववर्क का जिक्र किया।

मुनीश ने कहा, "लगातार दूसरी जीत, लड़कियों। बहुत बढ़िया। जबरदस्त ऊर्जा। डीप से थ्रोइंग बहुत अच्छी थी। हमने फिर से छह कैच पकड़े। जेमी (जेमिमा रोड्रिगेज) ने तीन कैच लपके। स्मृति मंधाना ने दो कैच लिए।"

मुनीश बाली ने विकेटकीपर ऋचा घोष की तारीफ में कहा, "ऋचा (घोष) ने दो स्टंपिंग कीं और सबसे खास नंदू (नंदिनी शर्मा) की गेंद पर की गई स्टंपिंग रही। एक कैच, दो स्टंपिंग और तेज गेंदबाज के सामने खड़े होकर बाउंसर पर स्टंपिंग करना, यह बहुत शानदार है।"

भारत के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निकोलस ली ने इस मौके पर अनोखे अंदाज में घोष को फील्डिंग मेडल दिया। ली ने कहा, "जो कोई भी लंबे समय से क्रिकेट से जुड़ा है, वह जानता है कि यह एक मुश्किल खेल है। इसलिए, जब आप अच्छा खेलते हैं, तो अच्छे दिन का जश्न मनाना बहुत जरूरी होता है।"

निकोलस ली ने कहा, "पिछले रविवार को एजबेस्टन स्टेडियम में 20,000 फैंस थे। वे उनकी बल्लेबाजी के लिए इस खिलाड़ी का नाम पुकार रहे थे, लेकिन अब वह अपनी कीपिंग और कैचिंग के लिए चर्चा में है। मैं ऋचा को फील्डिंग मेडल देता हूं। यह पिछले कुछ महीनों में मैदान के अंदर और बाहर की गई उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।"

बुधवार को हेडिंग्ले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से श्री चरणी ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि शेफाली वर्मा को 3 विकेट हाथ लगे। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट प्राप्त किए। भारत शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। टीम इंडिया 21 जून को अपने अगले मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News