Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर आयरलैंड ने उलटफेर किया


ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने अपने अभियान के अंतिम मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

ब्रिस्टल, 27 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने अपने अभियान के अंतिम मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने शनिवार को काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

ग्रुप-बी से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है, जबकि श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड खिताबी दौड़ से बाहर है। वेस्टइंडीज (-0.147) 5 में से 3 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड (+0.122) 4 में से 2 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।

ब्रिस्टल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन बनाए। इस टीम को 27 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे। यहां से स्टेफनी टेलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ 23 रन और डिएंड्रा डॉटिन के साथ 22 रन की साझेदारी की।

कप्तान मैथ्यूज 22 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डॉटिन ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। टेलर 26 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, चिनेल हेनरी ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ नाबाद 27 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से एमी मैगुइरे और कारा मरे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट, अर्लीन केली और जेन मैगुइरे ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। एमी हंटर ने कप्तान गैबी लुईस के साथ पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की। गैबी महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद एमी ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 62 रन जोड़कर टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

एमी हंटर 32 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद रेबेका स्टोकेल (नाबाद 16) ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। इस बीच ओर्ला प्रेंडरगास्ट 44 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 63 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। विपक्षी खेमे से अश्वमिनी मुनिसार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि हेली मैथ्यूज और एफी फ्लेचर को 1-1 विकेट हाथ लगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News