वाराणसी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाराणसी के नमो घाट पर शनिवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से एक और शानदार हवाई प्रदर्शन किया जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
![]()
वाराणसी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाराणसी के नमो घाट पर शनिवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से एक और शानदार हवाई प्रदर्शन किया जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को लेकर स्क्वाड्रन लीडर गौतम त्यागी ने आईएएनएस से कहा कि मैं सारंग टीम का एक हिस्सा हूं और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम अपना 94वां वायु सेना दिवस काशी के ऊपर प्रदर्शित कर पा रहे हैं और यहां पर मना पा रहे हैं। मेरा सभी लोगों से यह अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और इस शो को देखें और प्रेरित हों। हम लोगों की मेहनत को देखकर आप लोग भी अपने जीवन में कुछ नया करें।
उन्होंने कहा कि आज हमारा दूसरा दिन है और कल हमारा अंतिम दिन रहेगा। जिस तरह से हम लोगों ने पिछले दिनों प्रदर्शन किया है उसी तरह आज भी किया है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को लेकर स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह ने कहा कि मैं आप सभी को बताना चाहूंगी कि हमें बहुत गर्व है ये बताते हुए कि सारंग एशिया की एकमात्र फाइव हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम है जो कि एचएएल द्वारा निर्मित एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव फ्लाई करते हुए भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने भारतीय वायु सेना की पेशेवर क्षमता, टीम वर्क और भारत में ही विकसित एक स्वदेशी प्लेटफॉर्म की सफलता को प्रदर्शित करती है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए हम लोगों को सभी जगहों से सराहना मिलती है। हमें यहीं उम्मीद है कि हम अपने जरिए से लोगों को जागरूक कर सके। जिससे वो आगे चलकर भारतीय वायुसेना में आ सकते है। बता दें कि वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस एयर शो में वायु सेना की परिचालन क्षमताओं, तकनीकी ताकत और बेहतरीन उड़ान कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम में एक साथ मिलकर किए गए हवाई करतब और तेज गति वाले युद्धाभ्यास शामिल हैं।
वहीं, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए लगभग 11,900 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), बम निरोधक दस्ते और आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के जवानों को भी तैनात किया गया है।
इससे पहले, 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी ने एयर शो और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नमो घाट का दौरा किया था। इस दौरान पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और सेना के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट मैप की मदद से उन्हें तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
--आईएएनएस
एसएके/पीएम
Leave A Reviews