Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विपक्ष महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन करें: प्रकाश चिक बाराइक

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रकाश चिक बाराइक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की 'जेनजी' संबंधी टिप्पणी, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष से समर्थन मांगने की पहल और प्रस्तावित एफसीआरए बिल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष को भी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

मोहन भागवत की 'जेनजी' संबंधी टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रकाश चिक बाराइक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इसमें कोई खराब बात नहीं कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सभी को माफ किया और सोशल नेटवर्क के माध्यम से भी अपना संदेश दिया, उससे सरकार का रुख स्पष्ट हो गया है। साथ ही, सरकार ने साफ कर दिया है कि आंदोलन में शआमिल छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। सभी बच्चे थे और प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को माफ कर दिया है।

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से सहयोग की अपील किए जाने पर प्रकाश चिक बाराइक ने कहा कि यह सभी के हित का विषय है। महिला आरक्षण होना चाहिए और महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन मिलना चाहिए। जो भी महत्वपूर्ण विधेयक सदन में लाए जा रहे हैं, उन पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। जब विपक्ष से सहयोग मांगा गया है तो विपक्ष को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इन विधेयकों का समर्थन करना चाहिए।

एफसीआरए से जुड़े विधेयक को लेकर भी भाजपा सांसद ने सरकार के कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला एफसीआरए बिल भी एक महत्वपूर्ण बिल है। इस बिल को भी संसद से पारित किया जाना चाहिए ताकि सरकार के विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News