Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विपक्षी दलों को तोड़ने की राजनीति कर रही भाजपा, भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच हो : रविदास मेहरोत्रा


लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र और भाजपा सरकारों पर लोकतंत्र को कुचलने, तानाशाही चलाने और विपक्षी दलों को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र और भाजपा सरकारों पर लोकतंत्र को कुचलने, तानाशाही चलाने और विपक्षी दलों को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

सपा विधायक रवि दास मेहरोत्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए हैं। 51 साल पहले जब देश में आपातकाल लगा था, मैं खुद 20 महीने जेल में बंद रहा। आपातकाल का महासंग्राम लोकतंत्र की बहाली का आंदोलन था। सपा संघर्षों की कोख से पैदा हुई है और लोकतंत्र बचाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।"

विधायक ने आरोप लगाया कि आज लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा, "ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर दमन, जुल्म और तानाशाही के माध्यम से देश में तानाशाही की सरकार चल रही है।"

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में आपातकाल से जुड़े अध्याय को शामिल करने पर मेहरोत्रा ने कहा, "हम लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि विद्यार्थियों को आपातकाल के जुल्म और अन्याय के बारे में पढ़ाया जाए। साथ ही एआई और नए युग की शिक्षा भी जरूरी है।"

दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग के 600 करोड़ रुपए के घोटाले के दस्तावेज मांगने पर उन्होंने ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा, "ईडी को चाहिए कि बड़े घोटालों को सामने लाए। कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें सामने लाना चाहिए। दोषियों के खिलाफ सरकार ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की, इसे स्पष्ट करना चाहिए।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए मेहरोत्रा ने कहा, "भाजपा सरकार के सारे मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जनता के पैसे की लूट हो रही है। अब वे भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे को भी लूट रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर चोरी में प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं रखते।"

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को तोड़ने के प्रयासों पर उन्होंने कहा, "भाजपा ने ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर टीएमसी तोड़ने का काम किया है। असली टीएमसी वही है, जिसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी हैं। पूरे बंगाल में सभी नेता और कार्यकर्ता ममता बनर्जी के साथ हैं।"

महाराष्ट्र पर बोलते हुए मेहरोत्रा ने कहा, "भाजपा जानबूझकर बदले की भावना से विपक्षी पार्टियों को तोड़ रही है। शिवसेना के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष को चाहिए कि पार्टी छोड़ने वाले सांसद पहले अपने पद से इस्तीफा दें।"

बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सपा विधायक ने इसे 'फर्जी' बताते हुए कहा, "जिसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, उसकी हत्या कर दी गई। यह बिहार सरकार पर कभी नहीं मिटने वाला कलंक है। न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।"

उन्होंने दावा किया कि "यूपी में पीडीए समाज सपा के साथ हो गया है। भाजपा कुछ भी कर ले, पीडीए का वोट उन्हें नहीं मिलने वाला।"

आजम खान पर लगातार कार्रवाई को 'बदले की भावना' बताते हुए उन्होंने कहा, 'आजम खान डरने या टूटने वाले नहीं हैं।'

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News