Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंदू त्योहारों और अर्थव्यवस्था पर हमलों से बाज आएं इंडी नेताः विनोद बंसल


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली पर लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंदू त्योहारों और अर्थव्यवस्था पर हमलों से इंडी नेता बाज आएं।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली पर लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंदू त्योहारों और अर्थव्यवस्था पर हमलों से इंडी नेता बाज आएं।

विनोद बंसल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "एक नवंबर की रैली को स्थगित करने की अपील व्यापारियों की थी, इसलिए ठुकरा दी। अगर यह जिहादियों की होती तो साष्टांग दंडवत करते हुए माफी भी मांगते और रैली को कैंसिल भी करते। यह अंतर है कांग्रेसी संस्कृति का, इसी दिन अहोई अष्टमी भी है, जो माताओं द्वारा अपनी संतानों की खुशी व दीर्घायु की कामना हेतु रखा जाने वाला एक बड़ा व्रत पर्व है।"

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने व्यापारियों को सावधान करते हुए कहा, "व्यापारियों के व्यापार, हिंदुओं की आस्था और त्योहारों की खुशहाली के साथ देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने में चारों ओर से चौरस बिछाने में लगी हैं ये ट्रिपल सी (कांग्रेसी, कम्युनिस्ट एवं कम्युनलिष्ट जिहादी) गैंग।"

उन्होंने कहा, "पहले नवरात्रि और दशहरे, अब दीपावली जैसे देश के सबसे बड़े त्योहार की खुशी और समृद्धि पर ग्रहण लगाने के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लगातार हिंदू द्रोही मार्ग पर चलने वाले लोगों और संगठनों से देशवासियों (खासकर हिंदू समाज) को सावधान रहना होगा।"

विनोद बंसल ने विपक्ष के नेताओं को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा, "इंडी नेता यह बात भी गांठ बांध के सुन लें कि आप लाख प्रयास कर लेना किंतु हिंदू समाज को और भारत की अर्थव्यवस्था को आघात करने वाले आपके इन कुचक्रों का जवाब समाज समय आने पर अवश्य देगा और आपके इन भारत विरोधी हिंदू द्रोही षडयंत्रों को कभी सफल नहीं होने देगा।"

वहीं, दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित 10 लाख लोगों की महारैली को दिवाली के बाद शिफ्ट करने की मांग की है।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-10-27 11:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News