Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विरोध-प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं : भाजपा नेता आरपी सिंह


नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता आरपी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े विवाद, हाई कोर्ट की टिप्पणियों, विरोध प्रदर्शनों और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता आरपी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े विवाद, हाई कोर्ट की टिप्पणियों, विरोध प्रदर्शनों और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एयरपोर्ट पर रोके जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरपी सिंह ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार ऐसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जिस कार्रवाई का जिक्र कर रहे हैं, वह कस्टम विभाग द्वारा लगाया गया 50 हजार रुपए का जुर्माना था, जिसकी रसीद वह सार्वजनिक कर दें। कहीं ऐसा तो नहीं कि वह शराब की बोतल लेकर आ रहे थे?

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई पर आरपी सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कोई भी संगठन आंदोलन के नाम पर कानून व्यवस्था को चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी आंदोलन के दौरान बैरिकेड तोड़े जाते हैं, पत्थरबाजी होती है या हिंसा फैलती है, तो उसकी जिम्मेदारी आंदोलन आयोजित करने वालों की भी बनती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करते हैं। पहले भी आंदोलनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी को लेकर कार्रवाई की थी और ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पिछली बार आंदोलन के दौरान अमृतसर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा था, जो आंदोलन की आड़ में आंतकवाद फैलाना चाहते थे।

भाजपा नेता ने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें लगी हैं कि देश विघटन के रास्ते पर जाए, कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें भारत की प्रगति से असहज हैं और देश को अस्थिर करने की कोशिश करती रहती हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है, वह कुछ लोगों को स्वीकार नहीं है। विपक्ष से अपेक्षा है कि वह इस बात को समझने की कोशिश करे।

आरपी सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत और स्थिर है। विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उनके नाम पर अराजकता फैलाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा नहीं है कि महिलाओं को अधिक सीटें मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और इसी कारण वह संबंधित प्रक्रियाओं का विरोध करती रही है।

सीजेपी को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है और कॉकरोच जनता पार्टी का संबंध आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन आम आदमी पार्टी के छात्र विंग की तरह काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर का विरोध करते थे, वे अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने विपक्ष से देशहित के मुद्दों पर जिम्मेदार रवैया अपनाने और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर अपनी बात रखने की अपील की।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-10-21 23:35:03

Share:

Leave A Reviews

Related News