नोएडा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एम्पेरिया मराठा ने बुधवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में हरियाणा हरिकेंस के खिलाफ 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ एम्पेरिया मराठा ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां शुक्रवार को उसका सामना दिल्ली डायनामाइट्स से होगा। दोनों टीमों की निगाहें पहले वीसीएल खिताब पर होंगी।
![]()

बुधवार को मुकाबले की शुरुआत काफी रोमांचक रही, जिसमें पहले सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हरियाणा हरिकेंस ने मराठाओं को कड़ी टक्कर दी, लेकिन एम्पेरिया ने अहम मौकों पर संयम बनाए रखा और 22-20 से सेट जीतकर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।
बढ़त मिलने के बाद मराठाओं ने दूसरे सेट में अपने खेल का स्तर और ऊंचा कर दिया। उन्होंने अपने खेल में बेहतर लय हासिल की, डिफेंस को मजबूत किया और अटैक के मौकों को भुनाते हुए 21-12 से आसान जीत दर्ज की। इसके साथ ही वे फाइनल से बस एक सेट दूर रह गए।
तीसरे सेट में हरियाणा ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन एम्पेरिया ने अपना संयम बनाए रखा और विरोधियों पर दबाव डालना जारी रखा। मराठाओं ने 21-18 से सेट जीतकर लगातार सेटों में जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
शुभम चौधरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी निखिल चौधरी को टीम की जीत में योगदान देने के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' का अवॉर्ड मिला।
मैच के बाद शुभम चौधरी ने कहा, "फाइनल में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। हरियाणा हरिकेंस ने कड़ी टक्कर दी, खासकर पहले सेट में। हमें पता था कि हमें फोकस बनाए रखना है और मिले मौकों का पूरा फायदा उठाना है। टीम ने बेहतरीन विश्वास दिखाया और पूरे मैच के दौरान एकजुट होकर खेला। हम इस जीत से खुश हैं, लेकिन हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हम दिल्ली डायनामाइट्स के खिलाफ फाइनल के लिए अच्छी तैयारी करेंगे और खिताब जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे।"
--आईएएनएस
आरएसजी/डीकेपी
Leave A Reviews