Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर जेपी नड्डा ने किया एबीवीआईएमएस और आरएमएल अस्पताल का दौरा, लॉन्च की क्वालिटी एंड सेफ्टी हैंडबुक


नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 'विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026' के मौके पर नई दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षित, स्वच्छ और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 'विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026' के मौके पर नई दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षित, स्वच्छ और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 के मौके पर मैंने नई दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान हमने सुरक्षित, स्वच्छ और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया।"

इस अवसर पर उन्होंने 'क्वालिटी एंड सेफ्टी हैंडबुक - गाइड टू पॉलिसीज, प्रोटोकॉल्स एंड पेशेंट सेफ्टी' लॉन्च की। यह हैंडबुक स्वास्थ्य सेवा वितरण में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकृत प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस हैंडबुक से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की सुरक्षा के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा' की भावना को भी दर्शाता है। नड्डा ने लिखा, "स्वच्छता, साफ-सफाई, कचरे का उचित प्रबंधन और संक्रमण-नियंत्रण के मजबूत उपाय रोगी सुरक्षा के लिए अनिवार्य हैं। एक स्वच्छ अस्पताल ही सुरक्षित अस्पताल होता है, और इन मानकों को बनाए रखना पूरे स्वास्थ्य सेवा तंत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा का जिक्र करते हुए 'सेवा संकल्प अभियान' का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की समर्पित जन-सेवा से प्रेरित होकर जब हम सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, तो आइए 'सेवा' की भावना हमें और अधिक जिम्मेदारी, करुणा और सामूहिक प्रयासों की ओर प्रेरित करती रहे।"

उन्होंने कहा कि सेवा की भावना से ही स्वास्थ्य सेवा संस्थानों को मजबूत बनाया जा सकता है और हर मरीज के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है।

दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया, मरीजों से बात की और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि रोगी सुरक्षा के मानकों पर किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

--आईएएनएस

एससीएच

Date & Time : 2026-09-17 23:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News