Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में एलेकॉन इंजीनियरिंग का मुनाफा 60 प्रतिशत गिरा, मार्जिन घटने से स्टॉक करीब 6 प्रतिशत तक फिसला


नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान, कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 60 प्रतिशत घटकर 70.4 करोड़ रुपए रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान, कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 60 प्रतिशत घटकर 70.4 करोड़ रुपए रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 75.5 प्रतिशत घटकर 58.57 करोड़ रुपए रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 238.92 करोड़ रुपए था।

हालांकि, कंपनी के ऑपरेशंस से राजस्व (रेवेन्यू) में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल-जून तिमाही में यह सालाना आधार पर 6.11 प्रतिशत बढ़कर 521 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 491 करोड़ रुपए था।

वहीं, परिचालन स्तर पर कंपनी का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) 16.3 प्रतिशत घटकर 109 करोड़ रुपए रह गया, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 130 करोड़ रुपए था।

कंपनी की कुल आय भी सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत बढ़कर 542.47 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 517 करोड़ रुपए थी।

हालांकि, बढ़ती परिचालन लागत का असर कंपनी के ईबीआईटीडीए मार्जिन पर पड़ा। रिपोर्टिंग तिमाही में यह घटकर 21 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 26.6 प्रतिशत था। इससे साफ है कि राजस्व बढ़ने के बावजूद लागत में बढ़ोतरी के कारण कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना रहा।

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद निवेशकों की प्रतिक्रिया भी नकारात्मक रही। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर करीब 6 प्रतिशत गिरकर 482.30 रुपए के इंट्राडे लो पर पहुंच गए। वहीं बाजार बंद होने के समय स्टॉक 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 510 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का शेयर पिछले 52 सप्ताह में 682.90 रुपए के उच्चतम स्तर और 352 रुपए के निचले स्तर तक पहुंच चुका है। चालू वर्ष में शेयर ने करीब 6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है, लेकिन पिछले 12 महीनों में इसमें 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

इस बीच, कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि उसके निदेशक मंडल ने 1 रुपए अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.50 रुपए प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share:

Leave A Reviews

Related News