Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वियान मुल्डर का बड़ा कारनामा, केशव महाराज का रिकॉर्ड तोड़ इस मामले में बने नंबर वन


सेंचुरियन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 219 रनों से हराया। साउथ अफ्रीका की इस धमाकेदार जीत के हीरो वियान मुल्डर रहे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलने के साथ-साथ मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए।

सेंचुरियन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 219 रनों से हराया। साउथ अफ्रीका की इस धमाकेदार जीत के हीरो वियान मुल्डर रहे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलने के साथ-साथ मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए।

वियान मुल्डर ने दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 31 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे बेस्ट स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केशव महाराज को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन देकर 7 विकेट निकाले थे।

मुल्डर ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 178 गेंदों में 100 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए। वियान मुल्डर साउथ अफ्रीका की तरफ से एक ही टेस्ट मैच में शतक और 5 विकेट हॉल लेने वाले महज पांचवें खिलाड़ी हैं।

बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 49.4 ओवर में 184 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मुल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हिरदॉय ने 33 गेंदों में सर्वाधिक 41 रन बनाए। वहीं, महफिजुल इस्लाम ने 38 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 91 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 494 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। साउथ अफ्रीका के लिए मार्क्वेस एकरमैन ने 150 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जबकि वियान मुल्डर ने भी शतक जड़ा।

इसके अलावा, टोनी डी जॉर्जी ने 66 रन और मार्को जानसेन ने नाबाद 67 रन का योगदान दिया। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीतने के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम किया। सीरीज के पहले टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीता था।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Date & Time : 2026-11-25 19:35:04

Share:

Leave A Reviews

Related News