Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, परिवारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू


मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया।

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "11 जुलाई को फु क्वोक में हुए दर्दनाक नाव हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान अभी मुंबई पहुंचा है।"

दूतावास ने आगे कहा, "हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित वाणिज्य दूतावास संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे, ताकि पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके परिवारों तक पहुंचाए जा सकें। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।"

आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु की राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में पार्थिव शरीर को अंतिम स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी।

इस बीच, इस दुखद नाव हादसे में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का फु क्वोक में इलाज चल रहा था। रविवार शाम उनकी एक मेडिकल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।

भारतीय दूतावास के अनुसार, सोमवार को उन्हें हो ची मिन्ह सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के सदस्य भी वियतनाम पहुंच चुके हैं।

वियतनाम के दक्षिणी अन जियांग प्रांत की पुलिस ने रविवार को पर्यटक नाव के डूबने की घटना से जुड़े कथित कानूनी उल्लंघनों के मामले में एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 57 वर्षीय नाव के कप्तान गुयेन होंग हाई के रूप में हुई है। वह अन गियांग प्रांत का रहने वाला है और फु क्वोक विशेष क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहा था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। इनमें 17 लोग तमिलनाडु से थे, जबकि बाकी यात्री आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि यह नाव फु क्वोक के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में घूमने के दौरान पलट गई थी। फु क्वोक दक्षिणी वियतनाम का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, स्थानीय लोग और आपातकालीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News