Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वियतनाम में राजदूत शेरपा ने की अहम बैठकें, संसद से लेकर सांस्कृतिक विरासत तक बढ़ेगा सहयोग


हनोई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम में भारत के राजदूत शेरिंग वांगचुक शेरपा ने गुरुवार को वियतनाम-इंडिया पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप (वीआईपीएफजी) के अध्यक्ष फान ची हियू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-वियतनाम साझेदारी के तहत चल रही पहलों की जानकारी दी।

हनोई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम में भारत के राजदूत शेरिंग वांगचुक शेरपा ने गुरुवार को वियतनाम-इंडिया पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप (वीआईपीएफजी) के अध्यक्ष फान ची हियू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-वियतनाम साझेदारी के तहत चल रही पहलों की जानकारी दी।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, "आज राजदूत ने वियतनाम-भारत संसदीय मैत्री समूह (वीआईपीएफजी) के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली की कानून एवं न्याय समिति के अध्यक्ष फान ची हियू से मुलाकात की। राजदूत ने उन्हें वीआईपीएफजी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और भारत-वियतनाम की आगे बढ़ती और भविष्य पर केंद्रित साझेदारी के बारे में जानकारी दी।"

दूतावास ने बताया, "दोनों पक्षों ने मौजूदा संसदीय दोस्ती को और मजबूत करने, कानून बनाने से जुड़े अच्छे अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करने और दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।"

दूतावास के अनुसार, दोनों देशों के पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप इंडिया-वियतनाम एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

राजदूत शेरपा ने बुधवार को डा नांग पीपुल्स कमेटी की उपाध्यक्ष गुयेन थी आन्ह थी से भी मुलाकात की। इस दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल माई सन स्थल पर साइट इंटरप्रिटेशन सेंटर (एसआईसी) की स्थापना के अगले कदमों पर चर्चा हुई।

दूतावास ने 'एक्‍स' पर लिखा, "इंडिया-वियतनाम एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की दिशा में काम जारी है। राजदूत शेरिंग वांगचुक शेरपा ने डा नांग पीपुल्स कमेटी की उपाध्यक्ष गुयेन थी आन्ह थी और अन्य प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में माय सन स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर साइट इंटरप्रिटेशन सेंटर (एसआईसी) की स्थापना से जुड़े अगले कदमों पर चर्चा हुई। साथ ही दूतावास और दा नांग शहर के बीच होने वाली आने वाली गतिविधियों पर भी बात हुई।"

राजदूत ने माई सन में इंडियन आर्कियोलॉजिकल सर्वे (एएसआई) की टीम की ओर से चल रहे संरक्षण और बहाली के काम की प्रगति की भी समीक्षा की। दूतावास ने कहा कि चाम संस्कृति भारत और वियतनाम के बीच एक गहरा सभ्यतागत रिश्ता जोड़ती है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News