Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वियतनाम से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ भारतीय युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय नौसेना की मौजूदगी दर्ज कराने के बाद वियतनाम से रवाना हो गया है। गाइडेड मिसाइलों से लैस इस स्टील्थ फ्रिगेट ने 20 से 22 नवंबर तक वियतनाम के दा नांग बंदरगाह पर प्रवास किया। यह भारतीय युद्धपोत की एक सुदूर पूर्व तैनाती थी। इस दौरान भारतीय युद्धपोत की मौजूदगी के साथ भारत और वियतनाम के बीच नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहा।

वियतनाम के दा नांग में आईएनएस सह्याद्रि के अधिकारियों ने वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। दोनों देशों के नौसैनिकों ने एक-दूसरे के युद्धपोतों का दौरा किया और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों के जरिए दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और अनुभवों को करीब से समझने का मौका मिला। इसके साथ ही आपसी विश्वास और पेशेवर संबंधों को मजबूती मिली।

आईएनएस सह्याद्रि का यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर की परिकल्पना के तहत हुआ। यह मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारतीय नौसेना की सक्रियता को दर्शाता है। महासागर यानी क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति की सोच के तहत भारत विभिन्न देशों के साथ समुद्री साझेदारी को आगे बढ़ा रहा है। यह हिंद महासागर से आगे सुदूर पूर्व तक भारत की समुद्री पहुंच और मित्र देशों के साथ नौसैनिक रिश्तों को मजबूती देने का प्रयास है।

भारतीय नौसेना का यह युद्धपोत बीते दिनों जापानी नौसेना के वॉर शिप के साथ समुद्र में आयोजित एक युद्धाभ्यास में शामिल हुआ था। इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि शामिल हुआ तो वहीं जापानी नौसेना की ओर से उनके युद्धपोत ‘जेएस इसे’ ने भागीदारी की थी। दोनों देशों के युद्धपोतों ने यहां अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तालमेल को परखा।

भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच यह द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘जाइमेक्स-2026' था। जाइमेक्स-2026 को अंजाम देते हुए दोनों युद्धपोतों ने सामरिक युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और एक-दूसरे के जहाजों पर हेलीकॉप्टर उतारने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया था।

--आईएएनएस

जीसीबी/पीएम

Date & Time : 2026-11-23 17:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News