Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पश्चिम मध्य रेल ने त्योहारी सीजन में तीन ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने दीपावली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को संभालने के लिए तीन प्रमुख ट्रेनों में चार दिनों के लिए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मांगे बढ़ने पर लिया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके.

  • 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में जबलपुर स्टेशन से 01 वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • समान अवधि में गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी ट्रेन में रानी कमलापति स्टेशन से 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच उपलब्ध होगा.
  • इसी तरह गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में भी 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

रेल प्रबंधन का कहना है कि यह सुविधा त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए प्रदान की गई है और यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करेगी.

Share:

Leave A Reviews

Related News