Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यह जीत मेरे लिए काफी मायने रखती है, मुकाबला हमारे लिए बहुत जरूरी था: नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल ने मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में जीत के सूखे को समाप्त किया। इस टीम ने साल 2014 के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की है। कप्तान रोहित पौडेल ने इस जीत को बेहद खास बताया है।

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल ने मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में जीत के सूखे को समाप्त किया। इस टीम ने साल 2014 के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की है। कप्तान रोहित पौडेल ने इस जीत को बेहद खास बताया है।

वानखेड़े स्टेडियम में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, "यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है, खासकर यह बतौर कप्तान मेरा दूसरा वर्ल्ड कप है और आखिरी लीग स्टेज में मेरा पहला गेम जीतना बेहद खास है। इसलिए मुझे लगता है कि यह मुकाबला हमारे लिए बहुत जरूरी था। सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि एक टीम के तौर पर हमारे लिए भी यह मैच काफी अहम था। जिस तरह से दीपेंद्र ने खेला, मुझे लगता है कि वह जबरदस्त था।"

कप्तान ने दर्शकों का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि उनके लिए भी, यह जीत बहुत जरूरी थी क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हमारा गेम देखा था। फैंस पहले से ही यहां थे और फिर उन्होंने टिकट बुक करना शुरू कर दिया और वे फिर से यहां आए। जिस तरह से हम खेलना चाहते थे, हमने अपना प्लान पूरा नहीं किया, लेकिन फिर भी वे यहां रहे और आखिरी गेम तक हमें सपोर्ट किया। इसलिए मुझे लगता है कि यह गेम, यह जीत उनके लिए भी बहुत जरूरी थी।"

नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में महज 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले को लेकर नेपाली कप्तान ने कहा, "उस मैच से हमें बहुत मदद मिली। दबाव की स्थिति में संयम बनाए रखना कितना जरूरी है, यह हमने सीखा। आखिरी ओवरों में गेंदबाज और बल्लेबाज, दोनों पर दबाव होता है। अगर आप शांत रहते हैं और गेंदबाज से थोड़ी चूक होती है, तो उस पर भी दबाव बढ़ता है। हमने उस मैच से बहुत कुछ सीखा।"

कप्तान ने कहा, "हम स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह खेलना चाहते थे, वैसा खेल पाए, लेकिन इटली और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। व्यक्तिगत तौर पर देखें तो हम काफी हद तक संतुष्ट हैं, हालांकि हमारा लक्ष्य सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करना था।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News