Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यात्रियों की सुविधा में खजुराहो एयरपोर्ट अव्वल, कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स में मिला पहला स्थान


भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो के हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए किड्स जोन, चाइल्ड केयर से लेकर फ्लाई लाइब्रेरी सुलभ है। इन सुविधाओं के चलते हवाई अड्डे पर वक्त गुजारना बहुत आसान हो गया है। इन सुविधाओं ने खजुराहो हवाई अड्डे को कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान दिलाया है।

भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो के हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए किड्स जोन, चाइल्ड केयर से लेकर फ्लाई लाइब्रेरी सुलभ है। इन सुविधाओं के चलते हवाई अड्डे पर वक्त गुजारना बहुत आसान हो गया है। इन सुविधाओं ने खजुराहो हवाई अड्डे को कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान दिलाया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने खजुराहो हवाई अड्डे पर यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए 25 से अधिक आधुनिक सुविधाएं शुरू की हैं। इनमें किड्स जोन, फ्लाई लाइब्रेरी, चाइल्ड केयर एवं बेबी फीडिंग रूम, जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच लगभग 40 हजार यात्रियों ने खजुराहो एयरपोर्ट से यात्रा की। यात्रियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक के आधार पर एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में खजुराहो एयरपोर्ट पर यात्री संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में 15,701, 2023 में 50,300, 2024 में 49,715 तथा 2025 में 51,543 यात्रियों ने एयरपोर्ट का उपयोग किया। वहीं, वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही लगभग 40 हजार यात्री यात्रा कर चुके हैं, जबकि वर्ष के अभी छह महीने शेष हैं।

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि पिछले दो माह से नियमित उड़ान सेवाएं एयरलाइन की परिचालन एवं व्यावसायिक योजना के कारण अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। सितंबर से नियमित उड़ान सेवाएं पुनः शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि खजुराहो एयरपोर्ट 2,286 मीटर लंबे रनवे, दो एयरोब्रिज, 10 विमान पार्किंग स्टैंड, कैट-1 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस), डीवीओआर, डीएमई नेविगेशन प्रणाली, आधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम तथा प्रतिवर्ष 15 लाख यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल भवन से सुसज्जित है। भविष्य में यहां रडार सर्विलांस प्रणाली स्थापित करने की भी योजना है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Share:

Leave A Reviews

Related News