Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

येलो और ग्रीन लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर मरम्मत का काम जारी, लिफ्ट का इस्तेमाल करें यात्री : डीएमआरसी


नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए येलो लाइन और ग्रीन लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर की बड़े स्तर पर मरम्मत का काम शुरू किया है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए येलो लाइन और ग्रीन लाइन के कई स्टेशनों पर एस्केलेटर की बड़े स्तर पर मरम्मत का काम शुरू किया है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

डीएमआरसी ने बताया कि कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर एस्केलेटर की बड़ी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण यात्रियों को अस्थायी रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मरम्मत कार्य के लिए चिन्हित स्टेशनों में येलो लाइन और ग्रीन लाइन के कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इनमें पीरागढ़ी स्टेशन पर ग्राउंड से लोअर कॉनकोर्स तक जाने वाले एस्केलेटर, अर्जन गढ़, गुरु द्रोणाचार्य और सिकंदरपुर स्टेशनों पर कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म तक जाने वाले एस्केलेटर शामिल हैं।

इसके अलावा एमजी रोड, इफ्को चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम स्टेशन पर भी एस्केलेटर की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

डीएमआरसी ने एक अन्य अपडेट में बताया कि कुछ स्टेशनों पर एस्केलेटर की बड़ी मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और वहां सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसमें ग्रीन और येलो लाइन के पीरागढ़ी, इफ्को चौक और एमजी रोड स्टेशन शामिल हैं।

डीएमआरसी ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर मेट्रो अनुभव प्रदान करना है।

मेट्रो दिल्ली-एनसीआर में लाखों यात्रियों के लिए रोजाना परिवहन का प्रमुख साधन है। ऐसे में स्टेशन सुविधाओं के रखरखाव और समय-समय पर मरम्मत को यात्री सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान स्टेशन कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग करें।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News