Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

योग भारत की प्राचीन विरासत, जिसे अब दुनिया भर में अपनाया जा रहा: अश्विनी वैष्णव


नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि रविवार को वैष्णव ने कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ राजस्थान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन जीने तथा योग के महत्व का संदेश दिया।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और तनाव-मुक्त जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

उन्होंने कहा, "योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योग अभ्यास से लोग स्वस्थ, ऊर्जावान और मानसिक रूप से मजबूत बने रहते हैं।"

इस मौके पर अर्जुन राम मेघवाल ने योग को भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना जरूरी है।

मंत्री ने कहा कि योग अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और संतुलन सिखाता है, इसलिए हर नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा, बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागियों ने प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News