Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

योग से बनेगा स्वस्थ भारत, पीएम मोदी के प्रयासों ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान : केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित भव्य योग शिविर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित भव्य योग शिविर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण योग ने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा दिलाई है और आज दुनिया के करीब 190 देश योग दिवस मना रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ने योगाभ्यास के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त योग की परंपरा आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि 'पहला सुख निरोगी काया' की अवधारणा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, क्योंकि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्त होकर सकारात्मक जीवन जी सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रतिदिन योग करने और परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित योग शिविर को सफल बनाने तथा योग के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नीतियों पर देश की जनता का अटूट विश्वास है। जनता का यही भरोसा देश को विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल हुए सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।

--आईएएनएस

विकेटी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News