Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

फेसबुक फ्रेंड बनकर प्रेमजाल में फंसा युवक, ऑनलाइन शेयर मार्केट एप से 2.20 लाख की ठगी

उज्जैन: सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए प्रेमजाल में फंसा युवक, लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो गया। मामला उधारी या निवेश का झांसा देकर डिजिटल ठगी का है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार के अनुसार, ग्राम मेहतवास स्थित अम्बे कॉलोनी के निवासी अभिशेष गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। अभिशेष ने बताया कि अगस्त महीने में फेसबुक पर जानवी मल्होत्रा (बैंगलूरू) की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

जानवी ने कुछ समय बाद शेयर मार्केट में निवेश करने और अच्छा मुनाफा कमाने का सुझाव दिया। उसने अभिशेष को “कपितमाल” नामक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। शुरू में 20 हजार रुपये का निवेश करने पर लाभ मिला और अभिशेष को भरोसा हुआ। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में उसने कुल 2.20 लाख रुपये एप में निवेश किए। लेकिन कुछ दिनों बाद उसका अकाउंट बंद हो गया और पैसा नहीं निकाला जा सका।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभिशेष ने युवती का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया, लेकिन वह नंबर भी बंद हो चुका है। ऑनलाइन ठगी की शिकायत युवक ने 1930 पर भी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर युवती के प्रभावशाली फोटो देखकर अभिशेष प्रभावित हुआ था। बाद में मोबाइल नंबर मिलने पर बातचीत और बढ़ी। हालांकि, अभिशेष पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके परिवार में पहले भी विवाद की घटनाएं सामने आई थीं।

साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहें
पुलिस ने बताया कि सायबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को फंसाते हैं। कभी डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर, कभी बैंक अधिकारी बनकर और कभी शेयर मार्केट के मुनाफे का झांसा देकर ठगी की जाती है। पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग ठगों के जाल में फंस रहे हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News