Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं


न्यूयॉर्क, 4 सितंबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना और अमेरिका की कोको गॉफ ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। रायबाकिना ने जेसिका बौजास मानेरो को, जबकि गॉफ ने पाउला बडोसा को हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। जीत के साथ ही रायबाकिना और गॉफ नंबर 1 रैंक के और करीब पहुंच गई हैं।

न्यूयॉर्क, 4 सितंबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना और अमेरिका की कोको गॉफ ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। रायबाकिना ने जेसिका बौजास मानेरो को, जबकि गॉफ ने पाउला बडोसा को हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। जीत के साथ ही रायबाकिना और गॉफ नंबर 1 रैंक के और करीब पहुंच गई हैं।

रायबाकिना ने जेसिका बौजास मानेरो को सीधे सेटों में हराते हुए तीसरे राउंड में जगह बनाई। दूसरे सेट में 5-3 पर मैच सर्व करने में नाकाम रहने और टूर्नामेंट का उनका पहला सर्विस गेम गंवाने के बावजूद रायबाकिना ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में अपने चौथे ब्रेक के साथ वापसी करते हुए जीत हासिल की।

पिछले यूएस ओपन में चौथे राउंड तक पहुंची रायबाकिना का इस बार तीसरा राउंड में यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुबत्सेवा से मुकाबला होगा। दोनों की मुलाकात फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में हुई थी, जिसे स्टारोडुबत्सेवा ने जीता था।

कोको गॉफ भी तीसरे राउंड में पहुंचने के साथ दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब आ गई हैं। उन्हें इसके लिए कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचना होगा। गॉफ ने दूसरे राउंड के लिए हुए मुकाबले में स्पेन की पाउला बडोसा को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के तीसरे राउंड में जगह बनाई।

गॉफ ने बडोसा को दो घंटे से भी कम समय में 6-4, 7-6 (7/5) से हराकर एक और स्पेनिश खिलाड़ी क्रिस्टीना बुक्सा से मुकाबला किया।

22 साल की अमेरिकी स्टार, जो अपनी 2023 यूएस ओपन जीत को दोहराने की कोशिश कर रही हैं, बडोसा के साथ अपने पिछले आठ मुकाबलों में से पांच हार चुकी थीं। लेकिन, गॉफ ने आर्थर ऐश स्टेडियम के शाम के सेशन में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया और शानदार तरीके से मैच जीता।

गॉफ ने जीत के बाद कहा, "मैं शायद किसी ऐसे खिलाड़ी के साथ नहीं खेलना चाहूंगी जिससे मैं दूसरे राउंड में कई बार हारी हूं। लेकिन मुझे लगता है कि आज का मुकाबला मेरे कॉन्फिडेंस को बढ़ाने वाला था। मुझे लगता है कि सीधे सेटों में जीतना भी बहुत बड़ा फर्क डालता है। मेरा टेस्ट हुआ था। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मुकाबला था जिसमें मैं तीन घंटे तक कोर्ट पर नहीं थी।"

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News