Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त


न्यूयॉर्क, 4 सितंबर (आईएएनएस)। शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में यूएस ओपन के महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड के मैच में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराया।

न्यूयॉर्क, 4 सितंबर (आईएएनएस)। शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में यूएस ओपन के महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड के मैच में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराया।

तेज धूप में नारंगी रंग की चमकदार किट पहनकर खेल रहीं आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दुनिया की 92वें नंबर की खिलाड़ी राखिमोवा की कड़ी चुनौती का सामना किया और जीत हासिल कर लगातार पांचवें साल यूएस ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई।

यूएस ओपन के छठे दिन हुए इस मैच से पहले आर्यना सबालेंका को ज्यादा मुश्किल चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्होंने अपने पहले दो मुकाबलों में कुल मिलाकर सिर्फ 8 गेम गंवाए थे और कोर्ट पर केवल 2 घंटे 35 मिनट ही बिताए थे।

सबालेंका ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की और जल्दी ही अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। उज्बेकिस्तान की 25 वर्षीय राखिमोवा शुरुआत में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ दबाव में नजर आईं। हालांकि, 5-3 से पीछे होने के बावजूद राखिमोवा ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सर्विस गेम जीता और अपनी बेहतरीन रिटर्न, समझदारी भरे शॉट्स और अलग-अलग तरह के स्ट्रोक्स से मुकाबले में चुनौती पेश करने की कोशिश की।

इसके बाद भी सबालेंका ने अपनी सर्विस पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और सिर्फ 35 मिनट में पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस सेट में चार ऐस लगाए और एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया। अपनी पहली सर्विस पर उन्होंने 81 फीसदी अंक जीते, जबकि राखिमोवा पूरे सेट में उनकी सर्विस को एक बार भी नहीं तोड़ सकीं। सबालेंका को सेट के दौरान एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा।

सबालेंका का राखिमोवा के खिलाफ रिकॉर्ड पहले से ही काफी अच्छा रहा है। वह उन्हें तीन बार हरा चुकी हैं, जिनमें 2023 और 2025 के फ्रेंच ओपन के मैच भी शामिल हैं, जहां उन्होंने सीधे सेटों में जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 में वाशिंगटन डीसी के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में राखिमोवा ने सबालेंका को कड़ी टक्कर दी थी और मैच को तीन सेट तक खींच दिया था, लेकिन अंत में जीत सबालेंका की ही हुई थी।

राखिमोवा ने इस यूएस ओपन में भी दिखाया कि वह बड़े उलटफेर कर सकती हैं। पहले दौर में उन्होंने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा को सीधे सेटों में हराकर सभी को चौंका दिया था। अब सबालेंका का अगला मुकाबला अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और 15वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर के बीच होने वाले तीसरे दौर के मैच की विजेता से होगा।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Date & Time : 2026-09-05 00:00:10

Share:

Leave A Reviews

Related News