Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

युजवेंद्र चहल ने इतिहास रचा, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय बने


इंदौर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 के 'ग्रुप-बी' मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले के दौरान किया, जिसमें चहल ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले। चहल के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर अपना खाता खोल लिया है।

इंदौर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 के 'ग्रुप-बी' मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले के दौरान किया, जिसमें चहल ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले। चहल के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर अपना खाता खोल लिया है।

युजवेंद्र चहल 346 टी20 मुकाबलों में 402 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार 366 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह (354 विकेट) तीसरे स्थान पर हैं। पीयूष चावला (329) और रविचंद्रन अश्विन (323) टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों में शुमार हैं।

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी तमिलनाडु 19.5 ओवरों में सिर्फ 124 रन पर सिमट गई। इस टीम को महज 3 के स्कोर पर तुषार रहेजा (1) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद बालासुब्रमण्यम सचिन (27) ने अमित सात्विक (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन, जबकि एन. जगदीशन (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 76 के स्कोर तक पहुंचाया। इनके अलावा, कप्तान साई किशोर ने 19 रन, जबकि शाहरुख खान ने 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबति निशांत संधू ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, कनिष्क चौहान और राहुल तेवतिया को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में हरियाणा ने 16.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। अर्श रंगा ने यशवर्धन दलाल के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। अर्श 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद यशवर्धन ने कप्तान अंकित कुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

यशवर्धन दलाल 19 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अंकित ने निशांत संधू के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। अंकित 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि निशांत 37 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से वी. अथिसयाराज डेविडसन, गुरजपनीत सिंह और साई किशोर ने 1-1 विकेट निकाला।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-18 23:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News