Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूक्रेन के साथ किसी भी वार्ता के लिए 'सैन्य अभियान' निलंबित नहीं करेगा रूस : सर्गेई लावरोव


नई द‍िल्‍ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए 'विशेष सैन्य अभियान' में कोई विराम नहीं लेगा। रूस यूक्रेन के साथ किसी भी वार्ता के लिए अपने विशेष सैन्य अभियान को निलंबित नहीं करेगा।

नई द‍िल्‍ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए 'विशेष सैन्य अभियान' में कोई विराम नहीं लेगा। रूस यूक्रेन के साथ किसी भी वार्ता के लिए अपने विशेष सैन्य अभियान को निलंबित नहीं करेगा।

यूनाइटेड किंगडम में रूसी दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बयान की जानकारी साझा की।

दूतावास के अनुसार, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा क‍ि मॉस्को की अपनी हालिया यात्रा के दौरान स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर ने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका अब भी यूक्रेन संघर्ष का समाधान निकालने में मदद करने में दिलचस्पी रखता है।

उन्‍होंने कहा क‍ि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त 2025 में एंकरेज शिखर बैठक के बाद कहा था कि सभी इस बात पर सहमत हैं कि लक्ष्य सिर्फ किसी तरह का युद्धविराम समझौता नहीं होना चाहिए, बल्कि रूस और यूक्रेन के बीच एक स्थायी शांति समझौता होना चाहिए, जो युद्ध को पूरी तरह खत्म कर सके। रूस ऐसी ही स्थायी और न्यायपूर्ण शांति हासिल करने के मकसद से बातचीत के लिए तैयार है।

उन्‍होंने कहा क‍ि हालांकि, पिछले कड़वे अनुभवों से सीख लेते हुए हम बातचीत के दौरान किसी भी रूप में अपना ‘विशेष सैन्य अभियान’ नहीं रोकेंगे। यूरोप भी यही चाहता है कि लड़ाई कुछ समय के लिए रुके, ताकि कीव सरकार को वक्त मिल सके और उसके कम हो चुके सैन्य हथियारों और गोला-बारूद के भंडार को दोबारा भरा जा सके।

लावरोव ने कहा क‍ि यूरोपीय संघ के अधिकारी, जिनमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल हैं, यूक्रेन को लगातार वित्तीय और सैन्य सहायता देने की जरूरत को सही ठहराते हुए कहती हैं कि यह कथित तौर पर यूरोपीय मूल्यों की रक्षा करता है। इसका मतलब है कि नस्लवाद, धर्म और पुजारियों का उत्पीड़न, नाजीवाद का महिमामंडन ही वे मूल्य हैं जिन पर आज यूरोपीय संघ टिका हुआ है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Date & Time : 2026-09-24 16:45:04

Share:

Leave A Reviews

Related News