Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी चुनाव 2027 से पहले अमेठी में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस के गढ़ की चारों सीटों पर मुकाबला होगा दिलचस्प


नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां एक-एक सीट के लिए खींचतान देखने को मिल रही है। ऐसे में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी जिले में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां एक-एक सीट के लिए खींचतान देखने को मिल रही है। ऐसे में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी जिले में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

अमेठी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चार विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें तिलोई (178), जगदीशपुर सुरक्षित (184), गौरीगंज (185) और अमेठी (186) शामिल हैं। अमेठी जिले में वर्तमान में चार तहसीलें, अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना और तिलोई हैं। अमेठी जिले का बड़ा कस्बा है, जबकि गौरीगंज जिला मुख्यालय है। यह जिला 26 डिग्री 9 मिनट उत्तर अक्षांश और 81 डिग्री 49 मिनट पूर्व देशांतर पर समुद्र तल से 101 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अयोध्या मंडल के अंतर्गत आता है।

अमेठी उत्तर प्रदेश का 72वां जिला बना था। इसका गठन 1 जुलाई 2010 को सुल्तानपुर जिले की तहसील अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना और रायबरेली की तहसील तिलोई को मिलाकर किया गया था। पूर्व में जिले का नाम छत्रपति शाहू जी महाराज नगर था, जिसे बाद में बदलकर अमेठी कर दिया गया।

जिले का कुल क्षेत्रफल 2329.11 वर्ग किलोमीटर है और आबादी 18,67,678 है। यहां की मुख्य भाषा हिंदी है और 2011 की जनगणना के अनुसार 72.16 फीसदी जनसंख्या साक्षर है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 83.85 फीसदी और महिला साक्षरता दर 60.64 फीसदी है। प्रशासनिक रूप से जिले में 1000 ग्राम और 13 विकास खंड हैं। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो क्रम संख्या 37 अमेठी लोकसभा सीट है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से जिला मुख्यालय गौरीगंज रेल और सड़क मार्ग से रायबरेली, प्रतापगढ़ और लखनऊ से जुड़ा है, जबकि सुल्तानपुर सड़क मार्ग से जुड़ा है और इस मार्ग पर बस की सुविधा उपलब्ध है। निकटतम हवाई अड्डे लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा, प्रयागराज और अयोध्या हवाई अड्डा हैं। पर्यटन स्थलों में मलिक मोहम्मद जायसी मजार, नंदमहर धाम और गढ़ा माफी प्रमुख हैं।

सियासी समीकरण की बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की स्मृति ईरानी को हराया था। कांग्रेस को 5,39,228 वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 3,72,032 वोट मिले थे।

विधानसभा स्तर पर 2022 के चुनाव में अमेठी सदर सीट पर सपा के महाराजी प्रजापति ने भाजपा के संजय सिंह को हराया था। सपा को 88,217 और भाजपा को 70,121 वोट मिले थे। तिलोई से मयंकेश्वर शरण सिंह विधायक हैं। जगदीशपुर से भाजपा के सुरेश पासी विधायक हैं, जबकि गौरीगंज से सपा के राकेश प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में 2027 के चुनाव में अमेठी की चारों सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-11-02 23:50:04

Share:

Leave A Reviews

Related News