Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर चर्चा तेज, कांग्रेस बोली-'2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे'


लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए चार सदस्यीय समिति गठित किए जाने के बाद दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सपा और कांग्रेस सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने, मजबूत उम्मीदवार उतारने और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लक्ष्य पर सहमत हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक जीत हासिल करेगा।

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए चार सदस्यीय समिति गठित किए जाने के बाद दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सपा और कांग्रेस सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने, मजबूत उम्मीदवार उतारने और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लक्ष्य पर सहमत हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक जीत हासिल करेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जब राजनीतिक दलों के बीच बातचीत और बैठकें होती हैं, तो सीटों के बंटवारे पर चर्चा होना स्वाभाविक है। दोनों दलों का लक्ष्य सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ना, अच्छे उम्मीदवारों को मैदान में उतारना और जीत की संभावनाओं को मजबूत करना है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की गरिमा पर हमले, दलितों के साथ अत्याचार और युवाओं के लिए रोजगार की कमी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कोशिश करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपनी मां को याद करते हुए लिखे गए भावुक पत्र पर भी कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मां और बेटे के रिश्ते के बीच राजनीति लाना बेहद निचले स्तर की हरकत है। भाजपा ऐसा कर सकती है लेकिन कांग्रेस इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं रखती।

सुरेंद्र राजपूत ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कोई संत हो, व्यवसायी हो या मुख्यमंत्री, मां को खोने का दर्द हर व्यक्ति महसूस करता है। योगी आदित्यनाथ भी इस पीड़ा से अछूते नहीं हैं। कांग्रेस इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक पर कहा कि जब तक कोई अधिकृत नेता इस संबंध में बयान नहीं देता, तब तक अटकलों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि इंडी गठबंधन उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक जीत दर्ज करेगा और सभी दल मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे। 2024 तो झांकी है, 2027 अभी बाकी है, 2027 भाजपा साफ।

सोनिया गांधी की किताब को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर अभिषेक दत्त ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले किताब खरीदकर पढ़नी चाहिए और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेता बिना किताब पढ़े ही बयान दे रहे हैं।

दत्त ने कहा कि यह करीब 600 पन्नों की किताब है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या उन्होंने किताब पढ़ी है? अभिषेक दत्त ने कहा कि बिना पढ़े किसी किताब पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने राहुल गांधी के शिव-पार्वती युक्त 'अर्धनारीश्वर' की तस्वीर की साझा करने पर कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी एक फैमिली रिलेशन में थे और परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है। देखिए, परिवार है और परिवार में मां-बाप का प्यार होने से देश में प्यार बढ़ता है। राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' क्या है? घर में प्यार देखा है न। परिवार में प्यार बांटो, तो ही देश में प्यार बढ़ेगा, देश भी एक परिवार की तरह है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-11-23 13:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News