Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा का दावा, सभी सीटों पर जीत होगी


नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की 6 और स्नातकों की 5 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाता भारी उत्साह के साथ मत का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा चीफ पंकज चौधरी ने दावा किया कि सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की 6 और स्नातकों की 5 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाता भारी उत्साह के साथ मत का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा चीफ पंकज चौधरी ने दावा किया कि सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश भाजपा चीफ पंकज चौधरी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की छह और स्नातकों की पांच एमएलसी सीटों के लिए मतदान जारी है। हमारे भाजपा उम्मीदवार सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं और हमारे सभी संगठनात्मक कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है, जिस तरह के रुझान सामने आ रहे हैं, उससे एक चीज तो साफ है कि 11 की 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव हो रहा है और पार्टी द्वारा सभी 11 घोषित प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता, हमारे उम्मीदवार सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच रहे हैं। सभी मतदाता भाई-बहनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया है और प्रदेश की बेहतरी के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। मुझे विश्वास है कि हम एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और स्नातकों के एमएलसी चुनाव हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी को इस बात का एहसास हो गया है और उसने इसे स्वीकार भी कर लिया है, इसीलिए अब वह अपनी हार से पहले ही कोई बहाना तैयार कर रही है।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी में चुनाव आयोग के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से एमएलसी चुनाव कराया जा रहा है। लोगों में भारी उत्साह है और हमारे कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। मतदाता अपनी रुचि के अनुसार प्रत्याशियों को वोट दे रहे हैं।

दूसरी ओर, जौनपुर में एमएलसी चुनाव के लिए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि शांति से वोटिंग हो रही है, किसी पर कोई दबाव नहीं है और विपक्ष को बताना चाहिए कि दादागिरी कहां हो रही है। एआई का जमाना है, तो कोई भी वीडियो-ऑडियो जारी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत तो मिल ही रही है, आने वाले दिनों में जौनपुर में भी भाजपा की सीटें बढ़ती हुई नजर आएंगी और सीटें बढ़ेंगी, प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखनऊ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद चुनाव-2026 के तहत राजकीय इंटर कॉलेज, हरदोई मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से रुझान आने लगे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। 9 साल से सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जो कार्य किए हैं, मतदाता वोट के जरिए उस पर मुहर लगा रहा है। सभी प्रत्याशी जीतकर आएंगे।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी भरोसा जताया है कि यूपी के एमएलसी चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आएंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/एएस

Date & Time : 2026-10-23 15:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News