Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी के बरेली में हाईवे किनारे छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस


बरेली, 16 मई (आईएएनएस)। यूपी के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

बरेली, 16 मई (आईएएनएस)। यूपी के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

शव मिलने की सूचना पर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने टीमें सक्रिय कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस सहित कुल 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शव एक खेत में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की गला दबाकर हत्या की गई है। शव पर घुटनों और बांहों (बोनी) पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस समेत कुल चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। साथ ही, छात्रा के कपड़ों के आधार पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी स्कूल की छात्रा हो सकती है। इसी कड़ी में आसपास के स्कूलों के ड्रेस कोड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के साथ कराई जाएगी और जल्द ही मृतका की शिनाख्त व घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share:

Leave A Reviews

Related News