Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी में बारिश का कहर: बदायूं में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर डेढ़ साल के मासूम की मौत; 3 घायल

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। सड़कों और घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है। पानी भरने से रोजमर्रा की जिंदगी और आने-जाने में दिक्कत हुई है। दिहाड़ी मजदूर और ठेला चलाने वाले काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही बदायूं में मिट्टी के घर की दीवार और छत गिर गई। इसके मलबे में परिवार के पांच लोग फंस गए और बच्चे की मौत हो गई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गजेंद्र वर्मा ने बच्चे के मृत अवस्था में लाए जाने की पुष्टि की है।

पीड़ित परिवार ने कहा, "कच्चा मकान था, तीन दिनों से बारिश हो रही थी। कच्चा मकान था, जो गिर गया और इसमें बच्चे की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग इस घटना में घायल हो गए।"

बदायूं जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र वर्मा ने कहा, "दो लोग आए थे, जो कि मकान ढहने की वजह से नीचे दब गए थे। उसमें डेढ़ साल का रोहन नाम का बच्चा मृत अवस्था में यहां लाया गया था। कालीचरण नाम के एक व्यक्ति को सीने में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है।"

भारी बारिश की वजह से बरेली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, सड़कों और घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है। इसे लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "इससे यहां बहुत दिक्कत हो रही है। हम यहां से निकल भी नहीं सकते। कोई कहां जाए? घरों में पानी भर गया है, यही सबसे बड़ी दिक्कत है। हमारे घर में घुटनों तक पानी भरा है।"

इसके अलावा, कायमगंज इलाके में दो किशोर दो अन्य लोगों के साथ नहाते समय बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने दोनों शव बरामद किए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए।

सीओ अजय वर्मा ने कहा, 27 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पीआरबी की ओर से थाना कायमगंज को सूबचना मिली कि ग्राम कटरा रहमद खां से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में पानी भरे होने के कारण कुछ बच्चे उसमें नहा रहे थे। इस दौरान दो बच्चों के डूबने से मृत्यु हो गई। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, और दो बच्चों के शव उस खेत से निकाले गए।

भारी बारिश की वजह से कन्नौज के खांडे देवर में चरण का घर गिर गया, जिससे दो बकरियां मर गईं और घर का सामान खराब हो गया। परिवार 24 घंटे से बाहर रह रहा है और सरकारी मदद का इंतजार कर रहा है। एक निवासी ने कहा, "मैं आपको क्या बताऊं? हम बारिश में बहुत लाचार हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार कुछ मदद करेगी।"

--आईएएनएस

केके/डीएससी

Date & Time : 2026-09-27 23:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News