Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी में सीटों को लेकर उलझे सपा-कांग्रेस, भाजपा नेताओं ने कहा-तीसरी बार एनडीए सरकार


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी द्वारा अलायंस पार्टनर कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें दिए जाने की चर्चा पर सियासी हंगामा मच गया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सपा नेताओं को हिदायत दी है कि वे संयम से बयान दें, जबकि सपा नेताओं का कहना है कि बड़ा दिल दिखाते हुए जितनी सीटें मिल रही हैं, कांग्रेस को स्वीकार कर लेनी चाहिए। इसी बीच चल रही खींचतान में भाजपा सांसदों ने दावा किया है कि तीसरी बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बन रही है।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी द्वारा अलायंस पार्टनर कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें दिए जाने की चर्चा पर सियासी हंगामा मच गया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सपा नेताओं को हिदायत दी है कि वे संयम से बयान दें, जबकि सपा नेताओं का कहना है कि बड़ा दिल दिखाते हुए जितनी सीटें मिल रही हैं, कांग्रेस को स्वीकार कर लेनी चाहिए। इसी बीच चल रही खींचतान में भाजपा सांसदों ने दावा किया है कि तीसरी बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बन रही है।

सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर कांग्रेस नेता दानिश अली ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। यह फैसला दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने लिया है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बयान देने वालों को बोलते समय संयम बरतना चाहिए। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे।

सपा सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि एक-दो बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कांग्रेस को अपना पिछला रिकॉर्ड देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास केवल दो विधायक हैं। मैंने भी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और मेरे निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस को केवल 1,000 वोट मिले थे। अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है, तो उसे समाजवादी पार्टी के प्रस्ताव को ज्यों का त्यों स्वीकार कर लेना चाहिए और उदारता दिखानी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे उसने 2024 के चुनावों के दौरान दिखाई थी। हमने वह चुनाव समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर जीता था, हालांकि, अगर केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनती तो कांग्रेस उसका नेतृत्व करती। इसलिए कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी पार्टी का संगठन, मतदाता और समर्थक हर बूथ और हर गांव में मौजूद हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में चुनावी लड़ाई समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में लड़ी जानी चाहिए और कांग्रेस को हमारी पार्टी की ओर से रखे गए प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार कर लेना चाहिए।

दूसरी ओर, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सपा-कांग्रेस का पहले भी गठबंधन हो चुका है। सपा कांग्रेस को कितनी सीटें देगी, यह तो जल्द ही पता चल जाएगा। मैं जानता हूं कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। जनता इस गठबंधन को देख चुकी है। पहले भी राहुल और सपा साथ आए थे, जनता ने इन्हें अस्वीकार किया था।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तंज कसते हुए कहा कि इसी से पता चलता है कि समाजवादी पार्टी की निगाहों में कांग्रेस की कितनी अहमियत है। यह गठबंधन नहीं, सिर्फ स्वार्थ के लिए मिलाया गया हाथ है। गठबंधन देखना हो तो एनडीए के नेतृत्व वाले उन दलों को देखना चाहिए, जो हमारे साथ हैं। हर दल गठबंधन का धर्म निभाता है, इंडी ब्लॉक में क्या हो रहा है, जनता से कुछ भी छिपा नहीं है। यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-11-24 21:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News