Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूपी में विभाग बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव के तंज पर मनोज कुमार पांडेय का पलटवार


लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर समाजवादी पार्टी सवाल उठा रही है। इस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि निर्णय भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की सरकार को लेना है, समाजवादी पार्टी को ये फैसला नहीं लेना है।

लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर समाजवादी पार्टी सवाल उठा रही है। इस पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि निर्णय भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की सरकार को लेना है, समाजवादी पार्टी को ये फैसला नहीं लेना है।

उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टी अपने खुले में घूम रहे सांडों से लोगों को बचाए, जो लोगों के मकान और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पहले पटेल समाज को गाली दे रहे थे और अब ब्राह्मण समाज का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना हमारी परंपरा रही है, इसका मतलब वोट से नहीं है। हम लोग भी साइकिल चलाते हैं और अधिकारी भी साइकिल चला रहे हैं। साइकिल चलाने का मतलब यह नहीं है कि समाजवादी पार्टी में हैं या उन्हें वोट देना चाहते हैं।

मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर चुके हैं, लेकिन अखिलेश यादव अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कब कम करेंगे, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री किसी एक व्यक्ति के नहीं हैं, देश किसी एक व्यक्ति का नहीं है। जहां देश का सवाल आए, वहां देश के साथ रहें।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर सवाल उठाया था और तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी? मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह सिर्फ यह है कि मंत्रालय-विभाग की ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नए मंत्री बने हैं, वे बेचारे तो बस दर्शक दीर्घा में बैठकर गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं। भाजपाई डबल इंजन बाकी सब मंत्रियों को ‘डब्बा’ कर देता है।

उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा सरकार जानती है कि यह आखिरी बार है जब वह सत्ता में है, इसीलिए ये भाजपाई दसों हाथों से पैसा बटोरना चाहते हैं। जागरूक जनता अब इन भाजपाइयों को उनके गंदे मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।

वहीं समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विभागों का बंटवारा क्यों अटका है, इसका जवाब तो योगी आदित्यनाथ ही दे सकते हैं। मामला दिल्ली में या लखनऊ में फंसा है, इसका जवाब तो वही देंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनाओ। अखिलेश यादव जिस दिन सीएम बनेंगे, उसी तरह मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। हो सकता है कि सीएम योगी को फ्री हैंड न मिल रहा हो, इसलिए मामला अटका होगा।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News