Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूरोप 2027 में भी यूक्रेन को 45 अरब यूरो की अतिरिक्त सहायता देगा, जेलेंस्की ने जताया आभार


नई द‍िल्‍ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया क‍ि 2027 के लिए यूक्रेन की दो-तिहाई जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 45 अरब यूरो का प्रस्ताव दिया जा रहा है। यह कोश‍िश बातचीत की मेज पर यूक्रेन को मजबूती देगी।

नई द‍िल्‍ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया क‍ि 2027 के लिए यूक्रेन की दो-तिहाई जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 45 अरब यूरो का प्रस्ताव दिया जा रहा है। यह कोश‍िश बातचीत की मेज पर यूक्रेन को मजबूती देगी।

उन्‍होंने बताया क‍ि 2026 के लिए यूक्रेन की जरूरतें पूरी हो चुकी हैं। यूरोप रूस के हमलों से यूक्रेन की रक्षा में मदद आगे भी जारी रखेगा।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर ल‍िखा, ''यूरोप, रूस के हमलों से खुद की रक्षा करने में यूक्रेन की मदद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के लिए यूक्रेन की वित्तीय जरूरतें पूरी तरह से कवर हो चुकी हैं। अब 2027 के लिए यूक्रेन की कुल जरूरतों का लगभग दो-तिहाई हिस्सा पूरा करने के उद्देश्य से अतिरिक्त 45 अरब यूरो की सहायता देने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूक्रेन को बातचीत और समझौते की मेज पर मजबूत स्थिति देने के लिए यह समर्थन जरूरी है।''

यूरोप के इस सहयोग के ल‍िए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आभार जताते हुए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच जिस योजना पर पहले चर्चा हुई थी, वह अब वास्तविकता का रूप ले सकती है और इससे यूक्रेन, उसकी मजबूती और कूटनीतिक प्रयासों को बड़ा लाभ मिलेगा।''

जेलेंस्‍की ने कहा, ''मैं यूक्रेन को समन्वित सहायता प्रदान करने के लिए साधन स्थापित करने के प्रस्ताव के लिए उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय आयोग का धन्यवाद करता हूं, इसके तहत यूरोपीय संघ (ईयू) यूक्रेन को 45 अरब यूरो तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।''

जेलेंस्की ने कहा कि यह सहायता 'यूक्रेन सपोर्ट लोन' के तहत पहले से किए गए यूरोपीय संघ के वादों के अतिरिक्त होगी। इससे वर्ष 2027 के लिए यूक्रेन के बजट और रक्षा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यूरोपीय संसद और यूरोपीय परिषद इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देंगे और सभी सदस्य देशों का समर्थन भी मिलेगा।

जेलेंस्की ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन की उस पहल की भी सराहना की, जिसके जरिए यूक्रेन के अन्य सहयोगी देशों की मदद को नए तंत्र के माध्यम से बेहतर तरीके से समन्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, कनाडा, जापान और नॉर्वे यूक्रेन की रक्षा और लोगों की सुरक्षा में पहले से महत्वपूर्ण मदद कर रहे हैं। यदि ऐसे स्पष्ट नियम बनाए जाते हैं जिनके तहत ये देश यूरोपीय संघ के साथ मिलकर अतिरिक्त सहायता दे सकें, तो इससे और अधिक लाभ होगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-18 22:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News