Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

यूटीटी जूनियर्स: अहोन और सोमदेव का दमदार प्रदर्शन, यू मुंबा टीटी ने जीता पहला खिताब

गोवा, 19 जुलाई (आईएएनएस)। यूटीटी जूनियर्स के टॉप ड्राफ्ट पिक अहोन रे और भारत के सबसे होनहार युवा टैलेंट में से एक सोमदेव सेनगुप्ता ने शानदार खेल दिखाते हुए यू मुंबा टीटी को उसका पहला खिताब जिताया। रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में यू मुंबा टीटी ने दबंग दिल्ली टीटीसी को 5-2 से शिकस्त देकर इतिहास रचा। पिछले साल यू मुंबा पहले संस्करण में रनर-अप रही थी।

अहोन हाल ही में डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर दोहा 2026 में अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीतकर गोवा पहुंची थीं। उन्होंने गर्ल्स सिंगल्स के निर्णायक मैच में श्रीजानी चक्रवर्ती को 11-4 से हराकर यू मुंबा के लिए यूटीटी जूनियर्स का खिताब सुनिश्चित किया।

इस मौके पर अहोन रे ने कहा, "खिताब जीतना बहुत रोमांचक है। यह पूरी टीम की कोशिश थी और सोमदेव, हमारे कोच और पूरे सपोर्ट स्टाफ के बिना यह मुमकिन नहीं होता। हमारे कोच ने हमें याद दिलाया कि पिछले साल यू मुंबा रनर-अप रही थी और हमसे कहा कि बाहर जाएं, मौज करें और अपना गेम खेलें। मैं सभी की शुक्रगुजार हूं। सीनियर खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करना भी बहुत अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने बहुत सहयोग किया है।"

इससे पहले, सोमदेव सेनगुप्ता ने हिमोन मंडल पर शानदार 2-1 से जीत (11-5, 11-10, 8-11) के साथ टीम के लिए मजबूत शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अहोन के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स का मुकाबला भी तीन गेम (11-9, 11-7, 9-11) के संघर्ष के बाद जीता। इन जीतों से यू मुंबा को शानदार बढ़त मिल गई, जिसके बाद अहोन ने शानदार अंदाज में जीत सुनिश्चित की।

जीत के बाद सोमदेव ने कहा, "मैं सच में बहुत खुश हूं। यूटीटी जूनियर्स में खेलना हमेशा से एक सपना था और खिताब जीतना इसे और भी खास बनाता है। हमारे कोच ने हमारी बहुत मदद की और उनके और पूरे सपोर्ट स्टाफ के बिना हम ऐसा नहीं कर पाते। हमारे सीनियर खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमें प्रेरित किया। वे सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में हमारा हौसला बढ़ा रहे थे और यह हमारे लिए बहुत मायने रखता था।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News