Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

युवाओं को नौकरी से रोकने की सोची-समझी साजिश: हरीश रावत


हरिद्वार, 31 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे व्यवस्थागत साजिश करार दिया और कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

हरिद्वार, 31 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे व्यवस्थागत साजिश करार दिया और कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “यह भाजपा की पहचान बन गई है। नीट और कई अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं सिस्टम फेल हो रहा है तो कहीं दूसरी अनियमितताएं हो रही हैं। ऐसा लगता है कि यह लोगों को नौकरी मिलने से रोकने और सरकार का खर्च बढ़ने से बचने की एक सोची-समझी कोशिश है। यह सब सरकार की देखरेख में हो रहा है।”

उत्तराखंड की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां परीक्षाएं आयोजित तो की जाती हैं, लेकिन कई पद खाली रह जाते हैं। पास करने के बावजूद बाद में कमियों के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी जाती हैं।

रावत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। यह मांग पूरे देश में उठाई जा रही है और यह कई अभिभावकों की भावनाओं को दर्शाती है। नीट पेपर लीक की घटना पहली बार नहीं हुई है। ऐसी घटनाएं बार-बार होती रही हैं और ज्यादातर भाजपा शासित राज्यों में हुई हैं।”

उन्होंने परीक्षा नीति की समीक्षा करने और इसमें मौजूद कमियों को दूर करने की मांग की। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "सरकार को छात्रों को भरोसा दिलाना चाहिए कि भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाएं, जिनमें नीट भी शामिल है, निष्पक्ष और पारदर्शी होंगी।”

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर हरीश रावत ने उन्हें नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। यह नारी सम्मान का दिन है, क्योंकि अहिल्याबाई होल्कर कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं थीं। उन्हें ‘लोकमाता’ का दर्जा दिया गया था। उन्होंने न केवल मंदिरों का निर्माण कराया, बल्कि प्रजा की भलाई के लिए अनुकरणीय कार्य किए।”

उन्होंने अहिल्याबाई को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि आज की महिलाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। कांग्रेस नेता ने केंद्र से मांग की कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी एकता बनाए रखें और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को मजबूती से उठाएं।

--आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News