ADVERTISEMENT
शहडोल, देशबन्धु. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा शहडोल का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को यहां मजदूर कांग्रेस कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक और संयुक्त महामंत्री विजय अग्निहोत्री रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मजदूर कांग्रेस के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, जोनल केंद्रीय कोषाध्यक्ष डीके स्वाइन और अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री व अर्बन बैंक के डायरेक्टर रामकुमार यादव मंचासीन रहे। मंच में मजदूर कांग्रेस शहडोल शाखा के अध्यक्ष सीएन सिंह और शाखा सचिव बालकृष्ण बंगारी भी उपस्थित रहे। इस द्विवार्षिक अधिवेशन में मजदूर कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
चुनाव अधिकारी विजय अग्निहोत्री की अनुमति से जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने नए शाखा पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। रनिंग स्टाफ के प्रभाष कुमार को मजदूर कांग्रेस का नया शाखा अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व में शाखा सचिव रहे बालकृष्ण बंगारी (बाला) को एक बार फिर शहडोल शाखा सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य पदाधिकारियों में हरीश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सी एन सिंह व दीपक बागची को उपाध्यक्ष, अनिल सिंह यादव, दिवाकर तिवारी, के पी गुप्ता, केडी मिश्रा और ओपी पाण्डेय को महासचिव, राम मिलन यादव को संगठन सचिव और अनूप सोनटेके को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। रनिंग और इंजीनियरिंग विभाग की इकाई का भी गठन किया गया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT